तमिलनाडु के पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 22 लोगों की मौत, कई घायल

Tamil Nadu Blast : तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले में आज यानी रविवार को एक पटाखा फैक्ट्री में बड़ा हादसा हो गया। कट्टानारपट्टी इलाके में हुई इस भीषण विस्फोट की घटना में 22 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों का इलाज विरुधुनगर सरकारी Medical College अस्पताल में चल रहा है, जिनमें कुछ की हालत नाजुक बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार हादसे के समय फैक्ट्री में करीब 30 मजदूर काम कर रहे थे। अचानक तेज धमाका हुआ, जिसकी आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। विस्फोट इतना जोरदार था कि Factory की इमारत के कुछ हिस्से भी ढह गए।

प्राथमिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि कच्चे माल के बीच रगड़ के कारण आग लगी, जो कुछ ही सेकंड में पूरे परिसर में फैल गई और बड़ा धमाका हो गया। घटना के वक्त छुट्टी होने के कारण काम बाहर के हिस्से में चल रहा था, जिससे नुकसान ज्यादा हुआ।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और राहत-बचाव टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। पुलिस और प्रशासन की Team भी घटनास्थल पर मौजूद है और बचाव कार्य जारी है।

CM MK Stalin ने घटना पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए अधिकारियों को राहत कार्य तेज करने और घायलों को बेहतर इलाज देने के निर्देश दिए हैं।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले भी इसी जिले में पटाखा फैक्ट्री में Explosion हुआ था। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से इलाके में डर का माहौल है और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

Hot this week

रेलवे ट्रैक पर युवक की कटकर मौत, पहचान नहीं

Simdega Railway Accident : सिमडेगा जिले के जलडेगा थाना...

Topics

रेलवे ट्रैक पर युवक की कटकर मौत, पहचान नहीं

Simdega Railway Accident : सिमडेगा जिले के जलडेगा थाना...

गिरिडीह में इथेनॉल से भरा टैंकर पलटा, इलाके में मची अफरा-तफरी

Ethanol Tanker Overturned : गिरिडीह जिले के जमुआ–चकाई मुख्य...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img