ट्रेजरी घोटाले पर MLA सत्येंद्रनाथ तिवारी का बड़ा बयान, चारा घोटाले से भी बड़ा बताया मामला

Jharkhand treasury Scam : BJP विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने ट्रेजरी से कथित अवैध निकासी के मामले को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि झारखंड में हुआ यह Treasury घोटाला चारा घोटाले से भी बड़ा है और इसकी राशि 100 करोड़ रुपये से अधिक हो चुकी है।

रमकंडा में एक शादी समारोह (Wedding Ceremony) में शामिल होने पहुंचे विधायक ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जिस कोषागार पर पूरे वित्तीय लेन-देन का जिम्मा होता है, वहीं गड़बड़ी होना गंभीर बात है। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि वित्त मंत्री जांच की बात कर रहे हैं तो पहले नियमित जांच क्यों नहीं की गई।

विधायक ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि एक ओर मुख्यमंत्री अपना महंगा आवास बना रहे हैं, वहीं दूसरी ओर छात्रों को छात्रवृत्ति (Scholarship) नहीं मिल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई छात्र आर्थिक तंगी के कारण परीक्षा तक नहीं दे पा रहे हैं और किसानों को भी फसल बेचने के बाद भुगतान नहीं मिल रहा है।

शिक्षक भर्ती को लेकर भी विधायक ने सरकार की आलोचना की। उन्होंने कहा कि झारखंड के युवा पिछले 10 वर्षों से शिक्षक पात्रता परीक्षा का इंतजार कर रहे हैं, जिससे कई उम्मीदवारों की उम्र सीमा भी पार हो गई है। उनका कहना है कि अगर सरकार चाहती तो 2016 की नियमावली के आधार पर परीक्षा कराकर 26 हजार रिक्त पदों को भरा जा सकता था।

भाषा विवाद का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार ने भोजपुरी, मगही और हिंदी को क्षेत्रीय भाषा में शामिल नहीं किया, जिससे अभ्यर्थियों में नाराजगी है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने नियमावली में बदलाव कर छात्रों को उलझाए रखा है।

विधायक ने यह भी कहा कि OBC छात्रों को पिछले दो वर्षों से छात्रवृत्ति नहीं मिल रही है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में वे राज्यपाल से भी मिल चुके हैं और छात्रों की समस्याएं उठाई हैं। फिलहाल नियमावली रद्द कर दी गई है, लेकिन अगली परीक्षा कब होगी, इसे लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है।

Hot this week

रेलवे ट्रैक पर युवक की कटकर मौत, पहचान नहीं

Simdega Railway Accident : सिमडेगा जिले के जलडेगा थाना...

Topics

रेलवे ट्रैक पर युवक की कटकर मौत, पहचान नहीं

Simdega Railway Accident : सिमडेगा जिले के जलडेगा थाना...

गिरिडीह में इथेनॉल से भरा टैंकर पलटा, इलाके में मची अफरा-तफरी

Ethanol Tanker Overturned : गिरिडीह जिले के जमुआ–चकाई मुख्य...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img