गिरिडीह में इथेनॉल से भरा टैंकर पलटा, इलाके में मची अफरा-तफरी

Ethanol Tanker Overturned : गिरिडीह जिले के जमुआ–चकाई मुख्य मार्ग पर रविवार को एक बड़ा हादसा टल गया। देवरी थाना क्षेत्र के नेकपुरा के पास बिहार शरीफ से जीसीडीह जा रहा Ethanol लदा टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया।

Tanker पलटते ही उसमें भरा हजारों लीटर इथेनॉल सड़क पर फैल गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। इथेनॉल ज्वलनशील पदार्थ होने के कारण आग लगने का खतरा भी बना रहा। स्थिति को देखते हुए पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को घेरकर सुरक्षित किया गया। ASI उपेंद्र यादव के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात किया गया, वहीं Fire Brigade की टीम को भी बुलाया गया।

प्रशासन ने लोगों को सुरक्षित दूरी बनाए रखने की सलाह दी है। एहतियात के तौर पर सड़क पर वाहनों की आवाजाही नियंत्रित कर दी गई है और मार्ग को फिलहाल वन-वे कर दिया गया है, जिससे यात्रियों को परेशानी हो रही है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, तेज रफ्तार और चालक का नियंत्रण खोना हादसे की वजह हो सकती है। हालांकि, Police पूरे मामले की जांच कर रही है। राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

Hot this week

रेलवे ट्रैक पर युवक की कटकर मौत, पहचान नहीं

Simdega Railway Accident : सिमडेगा जिले के जलडेगा थाना...

Topics

रेलवे ट्रैक पर युवक की कटकर मौत, पहचान नहीं

Simdega Railway Accident : सिमडेगा जिले के जलडेगा थाना...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img