रांची समेत तीन जिलों के कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस अलर्ट

Ranchi : रांची सिविल कोर्ट को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। धमकी के बाद जजों, वकीलों और कोर्ट कर्मचारियों में दहशत का माहौल है। पुलिस-प्रशासन तुरंत अलर्ट हो गया है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और पूरे कोर्ट परिसर की सघन तलाशी शुरू कर दी। एहतियात के तौर पर कोर्ट परिसर को खाली कराया जा रहा है और आने-जाने वाले सभी लोगों की जांच की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, यह धमकी ईमेल के जरिए दी गई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि ईमेल कहां से भेजा गया और इसके पीछे कौन है।

बताया जा रहा है कि राज्य के तीन अलग-अलग जिलों के कोर्ट को इसी तरह की धमकी मिली है। इनमें साहिबगंज, धनबाद और रांची का सिविल कोर्ट शामिल है। पुलिस सभी मामलों की गंभीरता से जांच कर रही है और सुरक्षा एजेंसियों को भी सतर्क कर दिया गया है।

Also Read : गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, निवेशकों में सतर्कता

Hot this week

Topics

नगर निगम की पहली बैठक में पेयजल संकट प्रमुख मुद्दा बना

Drinking water crisis: नगर निगम के नवनिर्वाचित Mayor, Deputy...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img