कोडरमा में दो ट्रकों की टक्कर, चालक-उपचालक घायल

Koderma : रांची-पटना मुख्य मार्ग (NH-20) पर नौवां माइल के पास रविवार सुबह दो ट्रकों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में प्लाई लदे ट्रक के चालक और उपचालक गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, एक कोयला लदा ट्रक रामगढ़ से बिहार की ओर जा रहा था। इसी दौरान घाटी के ढलान वाले हिस्से में प्लाई लदे ट्रक के चालक ने ओवरटेक करने की कोशिश की। ढलान अधिक होने के कारण ट्रक का संतुलन बिगड़ गया और चालक ब्रेक पर नियंत्रण नहीं रख सका, जिससे पीछे से टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि कोयला लदा ट्रक सड़क किनारे पलट गया, जबकि प्लाई लदे ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में प्लाई ट्रक में सवार बिहार के बरबीघा निवासी 22 वर्षीय सुधीर कुमार और बिट्टू कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, कोयला ट्रक के चालक ने स्थिति को भांपते हुए पहले ही छलांग लगा दी, जिससे उसकी जान बच गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की भीड़ जुट गई।

ट्रकों

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एंबुलेंस के जरिए सदर अस्पताल कोडरमा भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। गौरतलब है कि कोडरमा घाटी का नौवां माइल और जमसोती नाला के बीच का इलाका सड़क हादसों के लिहाज से संवेदनशील माना जाता है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से यहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।

Hot this week

Topics

गिरिडीह में बस और बाइक की टक्कर, युवक गंभीर रूप से घायल

Giridih Road Accident: बगोदर-सरिया मुख्य मार्ग पर अंबाडीह मोड़...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img