झारखंड में मौसम का मिजाज बदला, कई जिलों में बारिश और तेज हवा की चेतावनी

Ranchi : झारखंड सहित पूरे राज्य में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। आठ अप्रैल को कई जिलों में बादल छाए रहने, मेघ गर्जन, तेज हवा और कहीं-कहीं ओलावृष्टि के साथ मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने रांची, खूंटी, रामगढ़ और हजारीबाग समेत कुल 17 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं 9 अप्रैल को भी रांची सहित 14 जिलों में गरज-चमक और तेज हवा के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।

तापमान में गिरावट, अप्रैल में ठंड का एहसास

लगातार बारिश और आंधी-तूफान के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। न्यूनतम तापमान 15 से 17 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच गया है, जिससे लोगों को अप्रैल में भी ठंड महसूस हो रही है। रांची, खूंटी, लोहरदगा और लातेहार के लोग इस मौसम को शिमला जैसी ठंडक वाला बता रहे हैं। कांके में बीते 24 घंटे में न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री दर्ज किया गया।

फसलों को नुकसान का खतरा

मौसम विभाग ने किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी है। ओलावृष्टि और तेज हवा के कारण टमाटर और फूलगोभी जैसी फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका है। देवघर, गोड्डा, जामताड़ा, धनबाद, बोकारो और सरायकेला-खरसावां समेत कई जिलों में भी अलर्ट जारी किया गया है।

तेज हवा और वज्रपात का खतरा

मौसम विभाग के अनुसार, हवा की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। वज्रपात का खतरा भी बना हुआ है। रांची, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला और सिंहभूम क्षेत्र में इसका असर अधिक देखने को मिल सकता है।

Also Read : 6 साल बाद मिला इंसाफ, सथानकुलम कस्टोडियल मौत मामले में 9 पुलिसकर्मियों को फांसी, परिवार बोला- पापा और भाई के लिए न्याय मिला

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img