पश्चिमी विक्षोभ के असर से बदलेगा मौसम, झारखंड में बारिश और आंधी का अलर्ट

Ranchi : पश्चिमी विक्षोभ, साइक्लोनिक सर्कुलेशन और बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के असर से झारखंड के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार आज यानी रविवार से राज्य के कई जिलों में बारिश, आंधी और ओलावृष्टि की संभावना है। 5 अप्रैल को गढ़वा, पलामू, चतरा और हजारीबाग जिलों में गरज के साथ बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है। इस दौरान वज्रपात और 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। इसे देखते हुए इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

6 अप्रैल को रांची, रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा और देवघर जिलों में भी तेज बारिश, आंधी और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। इन इलाकों में भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 7 अप्रैल को धनबाद, बोकारो, पाकुड़, देवघर, दुमका, जामताड़ा, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम में मौसम खराब रहने के आसार हैं। यहां भी गरज-चमक, वज्रपात और तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार 8 और 9 अप्रैल को राज्य के लगभग सभी जिलों में बादल छाए रहेंगे। इस दौरान हल्की बारिश, वज्रपात और कहीं-कहीं तेज हवा चलने की संभावना है। इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। विभाग ने बताया कि अगले पांच दिनों में तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

शनिवार को राज्य में कुछ जगहों पर बारिश दर्ज की गई। रामगढ़ के मांडू में सबसे अधिक 11 मिमी बारिश हुई, जबकि रांची में हल्की और सिमडेगा में करीब 2 मिमी बारिश हुई। तापमान की बात करें तो शनिवार को जमशेदपुर सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं मेदिनीनगर में 37.8, बोकारो में 36.5 और रांची में 34.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

 

Hot this week

राज्यसभा में नई पारी शुरू करेंगे नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को लेंगे शपथ

Patna : बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने...

कोडरमा में दो ट्रकों की टक्कर, चालक-उपचालक घायल

Koderma : रांची-पटना मुख्य मार्ग (NH-20) पर नौवां माइल...

साहिबगंज में चलती हाइवा में लगी आग, चालक-खलासी ने कूदकर बचाई जान

Sahibganj : साहिबगंज जिले के बोरियो थाना क्षेत्र में...

Topics

कोडरमा में दो ट्रकों की टक्कर, चालक-उपचालक घायल

Koderma : रांची-पटना मुख्य मार्ग (NH-20) पर नौवां माइल...

साहिबगंज में चलती हाइवा में लगी आग, चालक-खलासी ने कूदकर बचाई जान

Sahibganj : साहिबगंज जिले के बोरियो थाना क्षेत्र में...

धनबाद में गैस सिलेंडर ब्लास्ट, दो की मौत, दो जख्मी

Dhanbad : जिले के मुनीडीह क्षेत्र में बीती देर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img