टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद वैष्णो देवी पहुंचे अभिषेक शर्मा, माता रानी के दरबार में टेका माथा

Abhishek Sharma reached Vaishno Devi : टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के युवा ओपनर अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) माता रानी के दर्शन करने पहुंचे। उन्होंने जम्मू-कश्मीर में स्थित पवित्र वैष्णो देवी मंदिर में माथा टेककर आशीर्वाद लिया।

Team India की इस ऐतिहासिक जीत के बाद अभिषेक ने अपनी आस्था जताते हुए माता रानी के दरबार में हाजिरी लगाई। इस दौरान उन्होंने अपनी यात्रा की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर साझा कीं, जो तेजी से वायरल हो रही हैं।

इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीरें, लिखा – जय माता दी

अभिषेक शर्मा ने अपनी वैष्णो देवी यात्रा की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट कीं। तस्वीरों में वे सफेद कुर्ता-पायजामा पहने, माथे पर तिलक लगाए और हाथ जोड़कर माता रानी के सामने प्रार्थना करते नजर आ रहे हैं।

तस्वीरों के साथ उन्होंने कैप्शन में सिर्फ दो शब्द लिखे – “जय माता दी”। फैंस भी उनकी इस पोस्ट पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं।

फाइनल में खेली शानदार 52 रन की पारी

T20 World Cup Final में अभिषेक शर्मा ने टीम इंडिया की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। हालांकि टूर्नामेंट के शुरुआती मैच उनके लिए आसान नहीं रहे। वे लगातार तीन मैचों में शून्य पर आउट हो गए थे, जिससे उन पर काफी दबाव था। लेकिन फाइनल में उन्होंने जबरदस्त वापसी की।

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए खिताबी मुकाबले में अभिषेक ने सिर्फ 21 गेंदों में 52 रन की तेज पारी खेली और टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई।

‘कोच और कप्तान ने मुझ पर भरोसा किया’

भारत की जीत के बाद Abhishek Sharma ने कहा कि इस टूर्नामेंट में उनका सफर आसान नहीं रहा। उन्होंने माना कि खराब प्रदर्शन के बाद उन्हें खुद पर भी शक होने लगा था।

अभिषेक ने कहा, “कोच और कप्तान ने मुझ पर भरोसा किया। मैं खुद भी खुद पर शक कर रहा था, क्योंकि यह टूर्नामेंट मेरे लिए आसान नहीं था। मैं अपना पहला वर्ल्ड कप खेल रहा था और ऐसा अनुभव पहले कभी नहीं हुआ था।”

टी-20 रैंकिंग में नंबर-1 बल्लेबाज

अभिषेक शर्मा फिलहाल टी-20 इंटरनेशनल रैंकिंग में नंबर-1 बल्लेबाज हैं। टॉप-10 बल्लेबाजों की सूची में भारत के चार खिलाड़ी शामिल हैं।

इनमें अभिषेक शर्मा पहले नंबर पर हैं, जबकि इशान किशन दूसरे स्थान पर हैं। वहीं तिलक वर्मा सातवें और सूर्यकुमार यादव नौवें नंबर पर हैं।

भारत ने तीसरी बार जीता टी-20 वर्ल्ड कप

8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत ने न्यूज़ीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने न सिर्फ खिताब Defend किया, बल्कि तीसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीतकर इतिहास भी रच दिया।

Hot this week

रांची में धूमधाम से मनाया जाएगा CPI का शताब्दी वर्ष समारोह

Centenary Celebration of CPI: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) की...

Topics

रांची में धूमधाम से मनाया जाएगा CPI का शताब्दी वर्ष समारोह

Centenary Celebration of CPI: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) की...

रांची विधानसभा में विस्थापितों के पुनर्वास पर हंगामा

Ranchi : झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के 14वें...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img