त्योहारों को लेकर रांची पुलिस अलर्ट, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने के निर्देश

Ranchi Oolice on alert for Festivals: राजधानी में आने वाले प्रमुख त्योहारों को देखते हुए रांची पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गई है। आगामी सरहुल, रामनवमी और ईद के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने और शहर में अपराध पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने अभी से तैयारी तेज कर दी है।

Rakesh Ranjan के निर्देश पर शनिवार को राकेश सिंह की अध्यक्षता में पुलिस केन्द्र रांची में एक अहम समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए।

PCR चालकों और पदाधिकारियों को बुलाकर की गई बैठक

बैठक में जिले के सभी PCR वाहनों के चालक और संबंधित पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे। इस दौरान त्योहारों के समय कानून-व्यवस्था (Law and order) को बेहतर बनाए रखने और किसी भी आपात स्थिति में पुलिस की प्रतिक्रिया समय को कम करने पर विशेष चर्चा हुई।

अधिकारियों ने कहा कि त्योहारों के दौरान शहर में लोगों की आवाजाही बढ़ जाती है, इसलिए पीसीआर टीम को और ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है।

संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सघन चेकिंग

बैठक में पुलिस पदाधिकारियों को साफ निर्देश दिया गया कि शहर के सभी संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर नियमित रूप से सघन चेकिंग अभियान चलाया जाए।

साथ ही किसी भी तरह की सूचना या अप्रिय घटना की जानकारी मिलते ही पीसीआर वाहन बिना देर किए तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे, ताकि स्थिति को समय रहते नियंत्रित किया जा सके।

PCR वाहनों के बीच बेहतर समन्वय पर जोर

बेहतर Policing के लिए सभी PCR वाहनों को आपस में लगातार संपर्क में रहने का निर्देश दिया गया है। अधिकारियों ने कहा कि एक पीसीआर वाहन को दूसरे पीसीआर वाहन के साथ लगातार समन्वय बनाकर काम करना होगा, ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत सहयोग मिल सके।

बैंक और वित्तीय संस्थानों पर विशेष नजर

बैठक में बैंक, Petrol Pump, Jewellery Shop और अन्य वित्तीय प्रतिष्ठानों की सुरक्षा को लेकर भी खास निर्देश दिए गए। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि इन जगहों पर विशेष निगरानी रखी जाए, ताकि लूट, चोरी या अन्य आपराधिक घटनाओं को समय रहते रोका जा सके।

पुलिस का कहना है कि त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने के लिए लगातार पेट्रोलिंग और चेकिंग अभियान चलाया जाएगा, ताकि शहर में शांति और कानून व्यवस्था बनी रहे।

Hot this week

रांची में धूमधाम से मनाया जाएगा CPI का शताब्दी वर्ष समारोह

Centenary Celebration of CPI: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) की...

Topics

रांची में धूमधाम से मनाया जाएगा CPI का शताब्दी वर्ष समारोह

Centenary Celebration of CPI: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) की...

रांची विधानसभा में विस्थापितों के पुनर्वास पर हंगामा

Ranchi : झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के 14वें...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img