गिरिडीह में नाबालिग की हत्या के विरोध में कैंडल मार्च, दोषियों को फांसी देने की मांग

Candle March : गिरिडीह में बुधवार को हजारीबाग के विष्णुगढ़ में हुई नाबालिग बच्ची की हत्या (Murder) के विरोध में आजसू पार्टी ने Candle March निकाला। यह मार्च झंडा मैदान से शुरू होकर टावर चौक तक पहुंचा, जहां लोगों ने घटना की कड़ी निंदा की।

कैंडल मार्च में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और स्थानीय लोग शामिल हुए। टावर चौक पर मृत बच्ची की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।

कार्यक्रम के दौरान AAJSU के कार्यकारी जिला अध्यक्ष कंपू यादव ने कहा कि इस जघन्य अपराध में शामिल दोषियों को Fast Track Court में जल्द सुनवाई कर कड़ी सजा दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि दोषियों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए, ताकि ऐसी घटनाओं पर रोक लग सके।

वहीं महिला जिला अध्यक्ष प्रियंका शर्मा ने कहा कि राज्य में महिलाओं और बच्चियों के खिलाफ लगातार घटनाएं बढ़ रही हैं। उन्होंने सरकार से मांग की कि ऐसे मामलों में सख्त कानून लागू किया जाए, ताकि भविष्य में कोई इस तरह का अपराध करने से डरे।

इस दौरान कई कार्यकर्ता और युवा मौजूद रहे। सभी ने एकजुट होकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की और न्याय दिलाने की आवाज उठाई।

Hot this week

हजारीबाग कांड : सियासत गरमाई, भाजपा ने जांच की उठाई मांग

Hazaribagh : झारखंड के हजारीबाग में चैत्र नवरात्र के...

Topics

हजारीबाग कांड : सियासत गरमाई, भाजपा ने जांच की उठाई मांग

Hazaribagh : झारखंड के हजारीबाग में चैत्र नवरात्र के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img