Bihar News: बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे और नई सरकार के गठन का पूरा खाका तैयार कर लिया गया है। सूत्रों के मुताबिक 6 अप्रैल से लेकर 18 अप्रैल तक बैठकों और राजनीतिक गतिविधियों का सिलसिला चलेगा। इसी दौरान नई सरकार का गठन भी हो जाएगा।
दिल्ली में अहम मुलाकातें तय
मिली जानकारी के अनुसार 6 अप्रैल को मुख्यमंत्री आवास में जेडीयू राज्य कार्यकारिणी की बैठक हो सकती है। इसके बाद 9 अप्रैल को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली जाएंगे।
दिल्ली में 9 अप्रैल को जेडीयू राष्ट्रीय परिषद और राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक संभावित है। इसी दिन शाम को नीतीश कुमार की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात भी हो सकती है।
राज्यसभा की शपथ लेंगे नीतीश कुमार
10 अप्रैल को नीतीश कुमार राज्यसभा सदस्य के तौर पर शपथ लेंगे। उसी दिन उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात भी संभावित है। इसके बाद 11 अप्रैल को नीतीश कुमार पटना लौटेंगे।
14 अप्रैल को इस्तीफा, 18 अप्रैल से पहले नई सरकार
12 या 13 अप्रैल को पटना में एनडीए विधायक दल की बैठक होगी। इस बैठक में विधायक दल का नेता चुना जाएगा, जो बिहार का अगला मुख्यमंत्री बनेगा। 14 अप्रैल को नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे। इसके बाद 18 अप्रैल से पहले नई सरकार का गठन कर दिया जाएगा।
नई सरकार का फॉर्मूला तैयार
नई सरकार के गठन को लेकर सीट और मंत्री पद का फॉर्मूला भी तय कर लिया गया है।
- जेडीयू से 13 मंत्री
- भाजपा से मुख्यमंत्री के अलावा 8 मंत्री
- लोजपा रामविलास से 2 मंत्री
- हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा से 1 मंत्री
- राष्ट्रीय लोक मोर्चा से 1 मंत्री
भविष्य में मंत्रिमंडल विस्तार भी किया जा सकता है।
कुल मिलाकर आगे चलकर जेडीयू की ओर से 14 मंत्री और भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री सहित 13 मंत्री हो सकते हैं।
कब क्या होगा, पूरा शेड्यूल
6 अप्रैल: मुख्यमंत्री आवास में जेडीयू राज्य कार्यकारिणी की बैठक संभावित।
9 अप्रैल: नीतीश कुमार दिल्ली जाएंगे।
9 अप्रैल: जेडीयू राष्ट्रीय परिषद और राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक संभावित।
9 अप्रैल शाम: नीतीश कुमार और अमित शाह की मुलाकात संभावित।
10 अप्रैल: नीतीश कुमार राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे।
10 अप्रैल: नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुलाकात संभावित।
11 अप्रैल: नीतीश कुमार पटना लौटेंगे।
12 या 13 अप्रैल: एनडीए विधायक दल की बैठक, नए मुख्यमंत्री का चुनाव।
14 अप्रैल: नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे।
18 अप्रैल से पहले: बिहार में नई सरकार का गठन।
बिहार में फिर बड़ा राजनीतिक बदलाव
लगातार बदलते राजनीतिक समीकरणों के बीच बिहार में एक बार फिर सत्ता परिवर्तन की तैयारी पूरी हो चुकी है। अब सबकी नजर 14 अप्रैल और उसके बाद बनने वाली नई सरकार पर टिकी हुई है।

