News Wrap : केरल में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी आज यानी 4 अप्रैल को राज्य के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे तिरुवल्ला में एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे और तिरुवनंतपुरम में रोड शो भी करेंगे। मीडिया सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री दोपहर करीब 3 बजे चांगनास्सेरी (जिला कोट्टायम) स्थित एनएसएस कॉलेज मैदान पहुंचेंगे। वहां से वे सड़क मार्ग से तिरुवल्ला जाएंगे और पब्लिक स्टेडियम में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। इस सभा में एनडीए के उम्मीदवार और कई पार्टी नेता भी मौजूद रहेंगे।
जनसभा के बाद प्रधानमंत्री तिरुवनंतपुरम में किल्लीपलम जंक्शन से करमाना तक लगभग 1.5 किलोमीटर लंबा रोड शो करेंगे। इस दौरान उनके साथ राजीव चंद्रशेखर और वी मुरलीधरन भी मौजूद रहेंगे। सूत्रों के मुताबिक, रोड शो के बाद प्रधानमंत्री एनडीए उम्मीदवारों के साथ बैठक भी कर सकते हैं। इसके बाद वे शाम को वापस दिल्ली लौट जाएंगे। गौरतलब है कि केरल में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 9 अप्रैल को होना है। ऐसे में प्रधानमंत्री का यह दौरा चुनावी माहौल को और सक्रिय बनाने वाला माना जा रहा है। अब देखना होगा कि उनके इस दौरे का चुनाव पर कितना असर पड़ता है।
Also Read : मालदा कालियाचक हिंसा : मास्टरमाइंड मोफक्करुल इस्लाम बागडोगरा एयरपोर्ट से गिरफ्तार, CID की बड़ी कार्रवाई

