AI Summit के साइड इवेंट से 67 करोड़ रुपये की कमाई, RTI में हुआ बड़ा खुलासा

AI Summit News: इंडिया टुडे को मिले एक्सक्लूसिव RTI जवाब में India AI Impact Expo 2026 को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। हाल ही में भारत में AI Impact Summit का आयोजन हुआ था। इसी दौरान साइड इवेंट के तौर पर Impact Expo आयोजित किया गया था। इस समिट में दुनिया भर की कई बड़ी कंपनियों ने हिस्सा लिया था। गूगल से लेकर माइक्रोसॉफ्ट तक की टॉप लीडरशिप इस इवेंट में मौजूद रही। पूरा फोकस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर था। इस समिट में OpenAI और Anthropic जैसी दुनिया की बड़ी AI कंपनियों के प्रमुख भी शामिल हुए थे।

एग्ज़िबिशन स्पेस बेचकर हुई 67 करोड़ रुपये की कमाई

सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया, जो मिनिस्ट्री ऑफ इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के तहत आती है, ने RTI के जवाब में बताया कि एग्ज़िबिशन स्पेस की बिक्री से करीब 67 करोड़ रुपये की कमाई हुई।

यह एक्सपो India AI Summit 2026 के साथ साइड इवेंट के तौर पर आयोजित किया गया था।

संस्थानों को दिए गए स्पेस को लेकर पूछे गए सवाल पर अथॉरिटी ने कहा कि यह जानकारी पहले से ही आधिकारिक वेबसाइट पर सार्वजनिक रूप से उपलब्ध है। अलग से कोई कंपाइल्ड डेटा मेंटेन नहीं किया जाता।

फर्स्ट कम फर्स्ट सर्व आधार पर मिला स्पेस

RTI के जवाब में बताया गया कि एग्ज़िबिशन स्पेस Expression of Interest के आधार पर दिया गया। यह प्रक्रिया पूरी तरह फर्स्ट कम फर्स्ट सर्व मॉडल पर आधारित थी।

स्पेस का आवंटन उपलब्धता और एक्सपो के अप्रूव्ड लेआउट फ्रेमवर्क के तहत किया गया।

AI प्रोडक्ट और इनोवेशन दिखाने का मिला मंच

RTI में यह भी बताया गया कि एक्सपो को एक स्ट्रक्चर्ड प्लेटफॉर्म के तौर पर तैयार किया गया था। यहां एग्जिबिटर्स अपने AI प्रोडक्ट्स, सर्विसेज और इनोवेशन को प्रदर्शित कर सकते थे।

इसका मकसद कंपनियों को अपने टारगेट ऑडियंस से जुड़ने, उन्हें जानकारी देने और इंटरैक्ट करने का मौका देना था।

तेजी से बढ़ रहा AI सेक्टर

यह खुलासा ऐसे समय में सामने आया है जब देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सेक्टर तेजी से विस्तार कर रहा है। सरकार भी इस क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए बड़े स्तर पर पहल कर रही है।

ऐसे में इस तरह के एक्सपो न केवल टेक्नोलॉजी को आगे बढ़ाने का मंच बन रहे हैं, बल्कि इनके जरिए बड़े स्तर पर कमाई भी हो रही है।

Hot this week

रांची से हवाई यात्रा महंगी, यात्रियों पर बढ़ा बोझ

Ranchi Flight Fare Hike: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव...

ताला तोड़कर लाखों की चोरी का खुलासा, CCTV से पकड़े गए दो शातिर चोर

Ranchi : राजधानी रांची के लालपुर थाना क्षेत्र में...

Topics

रांची से हवाई यात्रा महंगी, यात्रियों पर बढ़ा बोझ

Ranchi Flight Fare Hike: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव...

ताला तोड़कर लाखों की चोरी का खुलासा, CCTV से पकड़े गए दो शातिर चोर

Ranchi : राजधानी रांची के लालपुर थाना क्षेत्र में...

रांची के हटानिया तालाब में डूबने से युवक की मौत

Ranchi : रांची के हटानिया तालाब में शुक्रवार को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img