रांची में अवैध गैस सिलेंडर पर कार्रवाई, बिरयानी दुकान से 9 सिलेंडर जब्त

Ranchi : जिला प्रशासन ने अवैध गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और रिफिलिंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए ओरमांझी थाना क्षेत्र में छापेमारी की। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर प्रखंड विकास पदाधिकारी ओरमांझी के नेतृत्व में की गई। टीम ने ग्राम ईरवा स्थित एक बिरयानी दुकान में छापा मारा, जहां से 9 व्यवसायिक गैस सिलेंडर बरामद किए गए। इनमें HP गैस और इंडेन गैस के सिलेंडर शामिल हैं। प्रशासन के अनुसार, इनमें से छह सिलेंडर सील बंद पाए गए।

पूछताछ में दुकान संचालक ने बताया कि सिलेंडर एक बिचौलिए द्वारा कार से लाए जाते थे। आरोप है कि बिचौलिया अवैध रूप से गैस की रिफिलिंग कर सिलेंडरों की बिक्री करता था और मुनाफे में हिस्सेदारी भी ली जाती थी। इसके बाद टीम ने आरोपी की निशानदेही पर उसके घर में भी छापेमारी की। वहां से एक गैस सिलेंडर, जिसमें रिफिलिंग के लिए नोजल लगा हुआ था, और एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद किया गया। हालांकि छापेमारी के दौरान आरोपी मौके से फरार हो गया।

सिलेंडर

प्रशासन ने सभी बरामद सिलेंडरों और उपकरणों को जब्त कर लिया है और विधिवत जप्ती सूची तैयार की गई है। इस मामले में आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 और अन्य संबंधित कानूनों के तहत केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। फरार आरोपी की तलाश जारी है।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध भंडारण, रिफिलिंग और कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि ऐसी गतिविधियों की जानकारी तुरंत प्रशासन या पुलिस को दें।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img