आज इस्तीफा देंगे नीतीश कुमार, बिहार में नई सरकार का काउंटडाउन शुरू

Patna : बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। सीएम नीतीश कुमार आज यानी मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा देंगे। इसके साथ ही राज्य में नई सरकार बनने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

इस्तीफे से पहले कई कार्यक्रम

नीतीश कुमार सुबह बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देंगे। इसके बाद वे सचिवालय में कैबिनेट की आखिरी बैठक करेंगे। यह मौजूदा सरकार की अंतिम कैबिनेट बैठक होगी।

राज्यपाल को सौंपेंगे इस्तीफा

दोपहर करीब 3:15 बजे नीतीश कुमार राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपेंगे। इसके बाद बिहार में नए सीएम के चयन की प्रक्रिया तेज हो जाएगी।

विधायक दल की बैठकों पर नजर

इस्तीफे से पहले जदयू विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें नए नेता का चयन किया जाएगा। वहीं, भाजपा विधायक दल की बैठक में भी नए सीएम के नाम पर चर्चा होगी। इस बैठक में शिवराज सिंह चौहान भी शामिल होंगे।

शाम को NDA की अहम बैठक

शाम 4 बजे बिहार विधानसभा के सेंट्रल हॉल में एनडीए विधायक दल की बैठक होगी। इसी बैठक में नए सीएम और डिप्टी सीएम के नाम पर अंतिम मुहर लगने की संभावना है।

कल नई सरकार का गठन संभव

मिली जानकारी के अनुसार, 15 अप्रैल को नई सरकार शपथ ले सकती है। इसके साथ ही बिहार की सियासत में एक नए दौर की शुरुआत होगी।

Hot this week

मैक्लुस्कीगंज में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार

McCluskieganj Police : मैक्लुस्कीगंज थाना क्षेत्र में पुलिस को...

पटना में कॉलेज की लैब में लगी आग, सामान जलकर राख

Patna Fire Incident : राजधानी पटना के दिनकर गोलंबर...

Topics

पटना में कॉलेज की लैब में लगी आग, सामान जलकर राख

Patna Fire Incident : राजधानी पटना के दिनकर गोलंबर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img