पटना में कॉलेज की लैब में लगी आग, सामान जलकर राख

Patna Fire Incident : राजधानी पटना के दिनकर गोलंबर के पास स्थित Arcade Business College में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। घटना कदमकुआं इलाके की बताई जा रही है।

लैब में लगी आग, धुआं देख जुटे लोग

मिली जानकारी के अनुसार, College की जी+2 इमारत के ऊपरी तल पर स्थित लैब में आग लगी। धुआं उठता देख आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश करने लगे।

फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

घटना की सूचना मिलते ही fire brigade की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण Short Circuit बताया जा रहा है। आग की वजह से लैब में रखे कंप्यूटर, टेबल, कुर्सियां समेत अन्य सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गए। हालांकि, इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। फिलहाल प्रशासन आग लगने के सही कारणों की जांच कर रहा है।

Hot this week

JAC 11वीं का रिजल्ट जारी, 99.12% छात्र सफल

JAC 11th result 2026 : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC)...

अमित शाह बोले – बंगाल में BJP जीती तो स्थानीय नेता ही बनेगा CM

Amit Shah : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Topics

JAC 11वीं का रिजल्ट जारी, 99.12% छात्र सफल

JAC 11th result 2026 : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC)...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img