मैक्लुस्कीगंज में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार

McCluskieganj Police : मैक्लुस्कीगंज थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो अपराधियों को अवैध हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार (Arrest) किया है। दोनों आरोपी एक काली Scorpio गाड़ी में सवार थे और किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी में थे।

जानकारी के अनुसार, 13 अप्रैल की रात एसएसपी राकेश रंजन को सूचना मिली थी कि खलारी की ओर से एक काली स्कॉर्पियो (नंबर JH01CB-1323) में कुछ अपराधी हथियार लेकर Mccluskieganj की तरफ आ रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस सतर्क हो गई और गश्ती दल को अलर्ट किया गया। इसके बाद चिनाटांड के पास वाहन चेकिंग अभियान शुरू किया गया।

देर रात करीब 1 बजे पुलिस को संदिग्ध स्कॉर्पियो दिखाई दी। घेराबंदी कर गाड़ी को रोका गया और तलाशी ली गई। इसमें दो युवक सवार थे, जिनकी पहचान रूस्तम अंसारी उर्फ सोनू और मो. जैद अंसारी उर्फ अरमान के रूप में हुई। दोनों खलारी थाना क्षेत्र के Jehlitaand के रहने वाले हैं।

तलाशी के दौरान रूस्तम अंसारी के पास से 7.65 एमएम का लोडेड पिस्टल बरामद हुआ, जिसमें दो जिंदा कारतूस मौजूद थे। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि वे बालूमाथ में एक शादी समारोह में जा रहे थे।

आगे की पूछताछ में पुलिस को पता चला कि दोनों आरोपी अवैध हथियारों की खरीद-बिक्री के काम में भी शामिल हैं। उन्होंने अपने गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में भी जानकारी दी है।

Hot this week

JAC 11वीं का रिजल्ट जारी, 99.12% छात्र सफल

JAC 11th result 2026 : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC)...

अमित शाह बोले – बंगाल में BJP जीती तो स्थानीय नेता ही बनेगा CM

Amit Shah : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Topics

JAC 11वीं का रिजल्ट जारी, 99.12% छात्र सफल

JAC 11th result 2026 : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC)...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img