सारंडा जंगल में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, सर्च ऑपरेशन जारी

Chaibasa : झारखंड के सारंडा जंगल में बुधवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। यह मुठभेड़ तलाशी अभियान के दौरान हुई, जिसमें दोनों ओर से गोलीबारी की गई।

संयुक्त अभियान में कई बल शामिल

एसपी अमित रेणु ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। इस अभियान में सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन, झारखंड जगुआर और जिला पुलिस की टीम संयुक्त रूप से शामिल है। बताया जा रहा है कि मुठभेड़ इनामी नक्सली मिसिर बेसरा के दस्ते के साथ हो रही है।

अचानक हुई फायरिंग, सुरक्षाबलों ने दिया जवाब

सुरक्षाबल पिछले कई दिनों से इलाके में नक्सलियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन चला रहे थे। इसी दौरान बुधवार को जैसे ही जवान आगे बढ़े, नक्सलियों ने अचानक गोलीबारी शुरू कर दी। इसके जवाब में सुरक्षाबलों ने भी मोर्चा संभालते हुए फायरिंग की।

बाबूडेरा जंगल में जारी है ऑपरेशन

मुठभेड़ छोटा नागरा थाना क्षेत्र के बाबूडेरा जंगल में चल रही है। इलाके में रुक-रुक कर फायरिंग की आवाजें सुनी जा रही हैं।

घेराबंदी कर चल रही तलाशी

सूत्रों के अनुसार, कुछ नक्सलियों के मारे जाने की आशंका है, लेकिन अभी तक किसी भी शव की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल किसी भी तरह की हताहत की जानकारी सामने नहीं आई है।

Also Read : देवघर में गर्मी से राहत के लिए विशेष इंतजाम, बाबा बैद्यनाथ धाम में श्रद्धालुओं को मिल रही सुविधा

Hot this week

झारखंड में बढ़ी गर्मी, कई जिलों में हीटवेव का अलर्ट

Ranchi : झारखंड में अब तेज गर्मी और हीटवेव...

साहिबगंज में JPSC परीक्षा से पहले होटलों में छापेमारी

Sahibganj : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की परीक्षा...

बंगाल चुनाव से पहले 7 लाख नए वोटर जुड़े, अब 6.82 करोड़ लोग डालेंगे वोट

West Bengal Elections: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से...

Topics

झारखंड में बढ़ी गर्मी, कई जिलों में हीटवेव का अलर्ट

Ranchi : झारखंड में अब तेज गर्मी और हीटवेव...

साहिबगंज में JPSC परीक्षा से पहले होटलों में छापेमारी

Sahibganj : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की परीक्षा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img