Patna : बिहार के सीएम पद की शपथ लेने के बाद सम्राट चौधरी ने सीएमओ पहुंचकर पदभार संभाल लिया। इसी बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर उन्हें बधाई दी, लेकिन साथ ही तंज भी कसा।
श्री सम्राट चौधरी जी द्वारा आज 𝐄𝐥𝐞𝐜𝐭𝐞𝐝 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी को गद्दी से उतारने की अपनी प्रतिज्ञा पूर्ण करने पर बधाई तथा 𝐒𝐞𝐥𝐞𝐜𝐭𝐞𝐝 मुख्यमंत्री बनने पर हार्दिक शुभकामनाएं।
आशा है कि नए माननीय मुख्यमंत्री जी इस कड़वे, अप्रिय एवं कठोर तथ्य से पूर्ण रूप से…
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) April 15, 2026
‘Selected CM’ कहकर उठाए सवाल
तेजस्वी यादव ने अपने पोस्ट में ‘Elected’ और ‘Selected’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल करते हुए संकेत दिया कि यह बदलाव राजनीतिक समीकरणों का नतीजा है। उन्होंने इस पर अप्रत्यक्ष रूप से सवाल उठाए।
NDA शासन पर निशाना
तेजस्वी यादव ने लिखा कि 21 वर्षों के एनडीए शासन के बावजूद बिहार कई अहम क्षेत्रों में पीछे है। उन्होंने नीति आयोग के मानकों, शिक्षा, स्वास्थ्य, कानून-व्यवस्था, रोजगार और गरीबी जैसे मुद्दों पर सरकार की कार्यप्रणाली की आलोचना की।
नए मुख्यमंत्री से जताई उम्मीद
आलोचना के साथ तेजस्वी यादव ने नए सीएम से उम्मीद भी जताई। उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी बिहार के विकास, शांति और समृद्धि के लिए ठोस कदम उठाएं और राज्य को आगे बढ़ाएं।
‘बिहारियों के स्वाभिमान’ का मुद्दा
अपने पोस्ट में उन्होंने बिहारियों के स्वाभिमान की बात भी उठाई। उन्होंने कहा कि राज्य के हितों से समझौता नहीं होना चाहिए और किसी बाहरी दबाव में फैसले नहीं लिए जाने चाहिए।
Also Read : सारंडा जंगल में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, सर्च ऑपरेशन जारी

