एयर कंडीशनर का ज्यादा इस्तेमाल सेहत के लिए बन सकता है नुकसानदेह

Air Conditioner Side Effects : गर्मियों के मौसम में बढ़ती उमस और गर्मी से राहत पाने के लिए लोग एयर कंडीशनर (AC) का सहारा लेते हैं। घर हो या Office, हर जगह AC का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है। हालांकि, यह ठंडक और आराम जरूर देता है, लेकिन इसका जरूरत से ज्यादा उपयोग स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर डाल सकता है।

side-effects-of-air-conditioner-overuse-health-risks-summer-ac-tips

विशेषज्ञों के अनुसार, लंबे समय तक AC में रहने से शरीर की नमी कम होने लगती है। इसका असर सबसे ज्यादा स्किन, आंखों, नाक और गले पर पड़ता है। इससे Mucus Membrane सूख जाती है, जिससे शरीर की Cacteria और वायरस से लड़ने की क्षमता कमजोर हो सकती है। खासकर कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों को सर्दी-खांसी जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

डॉक्टरों का कहना है कि AC में ज्यादा समय बिताने से थकान और Dehydration की समस्या भी हो सकती है। कमरे की हवा ड्राई होने से शरीर में पानी की कमी होने लगती है।

त्वचा और बालों पर असर

side-effects-of-air-conditioner-overuse-health-risks-summer-ac-tips

लंबे समय तक AC में रहने से त्वचा की नमी खत्म हो जाती है, जिससे स्किन Dry और बेजान हो सकती है। इससे खुजली, जलन और त्वचा फटने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। कुछ मामलों में एक्जिमा, सोरायसिस और रोसैसिया जैसी समस्याएं भी बढ़ सकती हैं। इसके अलावा, आंखों में सूखापन आने से जलन और खुजली हो सकती है।

बालों पर भी इसका असर पड़ता है। AC के ज्यादा इस्तेमाल से बालों का प्राकृतिक तेल खत्म हो जाता है, जिससे बाल रूखे और कमजोर हो सकते हैं।

Allergies और संक्रमण का खतरा

side-effects-of-air-conditioner-overuse-health-risks-summer-ac-tips

AC वाले कमरों में धूल, परागकण (Pollen) और फफूंदी जैसे एलर्जन पनप सकते हैं। ये हवा में फैलकर Allergies, Rashes और अन्य त्वचा समस्याओं का कारण बन सकते हैं।

समय से पहले बुढ़ापा

त्वचा में नमी की कमी के कारण उसकी लोच कम हो जाती है, जिससे झुर्रियां और Fine Lines जल्दी दिखने लगती हैं। इससे समय से पहले बुढ़ापा नजर आ सकता है।

क्या करें बचाव के लिए

विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि AC का उपयोग सीमित समय के लिए करें। साथ ही, पर्याप्त मात्रा में पानी और फलों का रस पिएं, ताकि शरीर में नमी बनी रहे। समय-समय पर AC से ब्रेक लेना और त्वचा व आंखों की देखभाल करना भी जरूरी है।

Disclaimer: यह जानकारी सामान्य जागरूकता के लिए है। किसी भी स्वास्थ्य समस्या के लिए Doctor की सलाह जरूर लें।

Hot this week

कुएं में गिरने से रिटायर फौजी की मौत, इलाके में शोक

Gumla News : झारखंड के गुमला जिले के सदर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img