JPSC Prelims 2025 : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) द्वारा आयोजित झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा (सीधी भर्ती) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा-2025 का आयोजन 19 अप्रैल (रविवार) को किया जाएगा। यह परीक्षा दो पालियों में संपन्न होगी।
Ranchi District Administration ने परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इसी सिलसिले में DC मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में एक अहम बैठक हुई, जिसमें सभी संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए गए।
DC ने कहा कि परीक्षा का संचालन पूरी Transparency के साथ करना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और अभ्यर्थियों को सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
परीक्षा का समय और केंद्र
परीक्षा पहली पाली में सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दूसरी पाली में दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक होगी। रांची जिले में इसके लिए कुल 96 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
सुरक्षा के कड़े इंतजाम
प्रशासन ने परीक्षा केंद्रों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने के निर्देश दिए हैं। सभी केंद्रों के 100 से 200 मीटर के दायरे को निषिद्ध क्षेत्र घोषित किया जाएगा। इस क्षेत्र में मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और किसी भी तरह की नकल सामग्री ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
नकल रोकने के लिए Flying Squad, Static Magistrate और पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। इसके अलावा कई स्थानों पर वाहन जांच अभियान भी चलाया जाएगा।
अभ्यर्थियों के लिए निर्देश
जिला प्रशासन ने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचें। एडमिट कार्ड के साथ मूल पहचान पत्र लाना अनिवार्य होगा। बिना पहचान पत्र के किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं मिलेगा।
महिला अभ्यर्थियों के लिए विशेष व्यवस्था
महिला अभ्यर्थियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी केंद्रों पर पेयजल, शौचालय, प्रकाश और बैठने की उचित व्यवस्था की गई है।
कंट्रोल रूम से होगी निगरानी
पूरी परीक्षा प्रक्रिया की निगरानी के लिए कंट्रोल रूम भी सक्रिय रहेगा। किसी भी समस्या या आपात स्थिति में यहां से तुरंत कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन ने अभ्यर्थियों से Appeal की है कि वे सभी नियमों का पालन करें और किसी भी परेशानी की स्थिति में संबंधित अधिकारियों से संपर्क करें।
