चाईबासा में 19 अप्रैल को होगी संयुक्त असैनिक सेवा परीक्षा, प्रशासन अलर्ट

Jharkhand Civil Services Exam : पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा में 19 अप्रैल, रविवार को झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा (सीधी भर्ती) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा को शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं।

शुक्रवार को जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त और Police अधीक्षक ने प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

27 केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा

जिले में कुल 27 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें चाईबासा अनुमंडल में 18 और चक्रधरपुर अनुमंडल में 9 केंद्र शामिल हैं। परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक होगी। दोनों पालियों में कुल 11,023 अभ्यर्थी शामिल होंगे।

सुरक्षा और निगरानी के पुख्ता इंतजाम

उपायुक्त ने सभी केंद्राधीक्षकों और अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया है कि परीक्षा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखें। किसी भी तरह की गड़बड़ी या नकल को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में धारा 144 लागू रहेगी।

हर केंद्र पर जैमर, CCTV और वीडियोग्राफी की व्यवस्था की गई है। अभ्यर्थियों की सख्त जांच के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा। Mobile, Bluetooth, Smart Watch समेत सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे।

यातायात और पुलिस व्यवस्था मजबूत

पुलिस अधीक्षक के अनुसार, परीक्षा के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रखने और भीड़ नियंत्रण के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। सभी केंद्रों पर दंडाधिकारी, पुलिस अधिकारी और महिला बल मौजूद रहेंगे। Control Room से लगातार निगरानी की जाएगी।

अभ्यर्थियों के लिए जरूरी निर्देश

जिला प्रशासन ने Candidates से अपील की है कि वे परीक्षा केंद्र पर समय से कम से कम एक घंटा पहले पहुंचें और किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। किसी समस्या की स्थिति में कंट्रोल रूम से संपर्क किया जा सकता है।

Hot this week

कुएं में गिरने से रिटायर फौजी की मौत, इलाके में शोक

Gumla News : झारखंड के गुमला जिले के सदर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img