साहिबगंज में JPSC परीक्षा से पहले होटलों में छापेमारी

Sahibganj : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी के तहत बीती रात शहर के विभिन्न होटल, लॉज और गेस्ट हाउसों में सघन जांच अभियान चलाया गया। यह छापेमारी सदर एसडीपीओ किशोर तिर्की, सदर एसडीओ अमर जॉन आइंद और नगर थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता के नेतृत्व में की गई। इस दौरान होटलों में ठहरे लोगों की जांच की गई और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी गई।

होटल संचालकों को दिए सख्त निर्देश

अधिकारियों ने होटल संचालकों से ठहरने वाले लोगों का पूरा ब्योरा, पहचान पत्र और रजिस्टर की जानकारी ली। उन्हें स्पष्ट निर्देश दिया गया कि बिना वैध पहचान पत्र के किसी को भी ठहराने की अनुमति नहीं दी जाए।

कमरों की तलाशी और पूछताछ

पुलिस टीम ने कई कमरों की तलाशी ली और अभ्यर्थियों से परीक्षा से जुड़ी पूछताछ भी की। प्रशासन ने यह सुनिश्चित करने की कोशिश की कि कहीं नकल या किसी तरह की गड़बड़ी की योजना तो नहीं बनाई जा रही है।

निष्पक्ष परीक्षा कराना प्राथमिकता

सदर एसडीपीओ ने कहा कि JPSC जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। किसी भी तरह की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं, सदर एसडीओ ने होटल संचालकों से नियमों का सख्ती से पालन करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना देने को कहा है।

Hot this week

कोडरमा में हाथियों का हमला, 35 वर्षीय युवक की मौत, गांव में दहशत

Koderma : कोडरमा जिले के कटेया गांव में जंगली...

विधानसभा अध्यक्ष ने बाबा बैद्यनाथ धाम में की पूजा, परिवार संग किया जलाभिषेक

Deoghar : झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो रविवार सुबह...

धनबाद में भोर-भोर फायरिंग से दहशत, ऑटो को बनाया निशाना

Dhanbad : धनबाद जिले के चिरकुंडा थाना क्षेत्र स्थित...

झारखंड में बढ़ी गर्मी, कई जिलों में हीटवेव का अलर्ट

Ranchi : झारखंड में अब तेज गर्मी और हीटवेव...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img