गर्मी में बढ़ी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने चलाई कई समर स्पेशल ट्रेनें

Indian Railways Summer Special Trains: गर्मी के मौसम में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने अलग-अलग रूटों पर कई समर स्पेशल ट्रेनों (Summer Special Trains) के संचालन का फैसला लिया है। इससे यात्रियों को सफर में काफी राहत मिलने की उम्मीद है।

रेलवे के अनुसार, कानपुर सेंट्रल से आसनसोल के बीच 19 अप्रैल को स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी, जो दोपहर 1 बजे रवाना होकर अगले दिन तड़के 3 बजे आसनसोल पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन 20 अप्रैल को सुबह 6 बजे आसनसोल से चलेगी और रात 8:50 बजे कानपुर पहुंचेगी। इसी रूट पर 21 और 22 अप्रैल को भी Special Train का संचालन किया जाएगा।

इसके अलावा छपरा से कोलकाता के बीच 20 और 27 अप्रैल को विशेष ट्रेन चलेगी, जबकि वापसी में 21 और 28 अप्रैल को कोलकाता से छपरा के लिए Train उपलब्ध रहेगी। गोमतीनगर-कोलकाता के बीच भी 22 और 29 अप्रैल को ट्रेन चलाई जाएगी, जिसकी वापसी 23 और 30 अप्रैल को होगी।

मदार जंक्शन से हावड़ा, उदयपुर सिटी से आसनसोल, रक्सौल से हावड़ा और गोमो से दुर्गापुर के बीच भी अलग-अलग तारीखों में Special Trains चलेंगी। इन ट्रेनों का ठहराव दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह जैसे प्रमुख स्टेशनों पर होगा।

वहीं, वाटवा और साबरमती से हावड़ा व आसनसोल के बीच भी विशेष ट्रेनों का संचालन तय किया गया है। अधिकतर ट्रेनों में सामान्य, स्लीपर और एसी कोच की सुविधा उपलब्ध रहेगी, ताकि यात्रियों को आरामदायक सफर मिल सके।

Hot this week

रेलवे ट्रैक पर युवक की कटकर मौत, पहचान नहीं

Simdega Railway Accident : सिमडेगा जिले के जलडेगा थाना...

Topics

रेलवे ट्रैक पर युवक की कटकर मौत, पहचान नहीं

Simdega Railway Accident : सिमडेगा जिले के जलडेगा थाना...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img