पलामू में भीषण गर्मी का असर, वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए अलर्ट जारी

Palamu Heatwave : झारखंड के Palamu जिले में तेज गर्मी ने लोगों के साथ-साथ वन्यजीवों की भी परेशानी बढ़ा दी है। यहां तापमान करीब 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। हालात को देखते हुए वन विभाग ने वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए हाई अलर्ट जारी किया है।

पलामू टाइगर रिजर्व में गर्मी को ध्यान में रखते हुए विशेष निगरानी शुरू कर दी गई है। वन्यजीवों की देखभाल के लिए वेटरनरी डॉक्टर और विशेषज्ञों की अलग-अलग टीम तैनात की गई है, जो उनके स्वास्थ्य पर नजर रख रही हैं।

गर्मी से राहत देने के लिए जंगलों में पानी की व्यवस्था भी की जा रही है। टैंकर के जरिए जल स्रोतों में पानी पहुंचाया जा रहा है। इसके अलावा Solar System के माध्यम से भी वन्यजीवों को पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। रिजर्व क्षेत्र में 375 से अधिक जल स्रोत मौजूद हैं, जिनकी नियमित निगरानी की जा रही है।

बेतला क्षेत्र में 100 से ज्यादा वाटर टब बनाए गए हैं, जिनमें कृत्रिम रूप से पानी भरा जा रहा है, ताकि जानवरों को प्यास से राहत मिल सके। Forest Department की टीम लगातार इन जल स्रोतों की स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

अधिकारियों के अनुसार, किसी भी वन्यजीव के बीमार या लू से प्रभावित होने पर तुरंत रेस्क्यू कर उसका इलाज किया जाएगा।

गौरतलब है कि पिछले साल पलामू के पांकी इलाके में भीषण गर्मी के कारण 32 बंदरों की मौत हो गई थी। पानी की तलाश में वे कुएं में गिर गए थे। इस घटना के बाद से Forest Department गर्मी के मौसम में विशेष सतर्कता बरत रहा है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img