Jharkhand politics : झारखंड में स्वास्थ्य मंत्री Dr. Irfan Ansari के एक बयान को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। मंत्री द्वारा भाजपा नेताओं के “अंतिम संस्कार” संबंधी टिप्पणी पर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।
रांची में आयोजित प्रेस वार्ता में BJP की प्रदेश प्रवक्ता राफिया नाज ने मंत्री के बयान की आलोचना करते हुए उन्हें “जल्लाद मंत्री” तक कह दिया। उन्होंने कहा कि मंत्री को ऐसे बयान देने के बजाय राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था सुधारने पर ध्यान देना चाहिए।
राफिया नाज ने आरोप लगाया कि राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था बेहद खराब स्थिति में है। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में सुविधाओं की कमी है, Doctor और नर्सों की संख्या बहुत कम है, जिससे मरीजों को परेशानी हो रही है। उन्होंने यह भी कहा कि कई गंभीर मामलों में लापरवाही सामने आई है, जो चिंता का विषय है।
BJP नेताओं ने यह भी दावा किया कि राज्य में स्वास्थ्य सेवाएं कमजोर हो गई हैं और सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने मंत्री से अपने बयान पर जवाब देने और स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाने की मांग की।
वहीं, महिला मुद्दों को लेकर भी BJP ने सरकार पर निशाना साधा। पार्टी नेताओं का कहना है कि महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर सरकार गंभीर नहीं है और आने वाले समय में जनता इसका जवाब देगी।
गौरतलब है कि मंत्री Irfan Ansari ने हाल ही में एक बयान में विरोध प्रदर्शन को लेकर टिप्पणी करते हुए “क्रियाकर्म” करने की बात कही थी, जिसके बाद यह विवाद शुरू हुआ है।

