जापान में 6.1 तीव्रता का भूकंप, सुनामी का खतरा नहीं

Tokyo : जापान में सोमवार तड़के भूकंप के तेज झटकों से लोग घबरा गए। भूकंप उस समय आया जब अधिकतर लोग सो रहे थे। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के अनुसार, होक्काइडो क्षेत्र में 6.1 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। एजेंसी के मुताबिक, भूकंप सुबह 5:24 बजे (भारतीय समयानुसार 1:54 बजे) आया। इसकी तीव्रता मध्य टोकाची क्षेत्र में 5+ दर्ज की गई।

नुकसान की कोई बड़ी खबर नहीं

मौसम एजेंसी ने लोगों को संभावित आफ्टरशॉक्स को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी है। साथ ही कहा गया है कि लोग घबराएं नहीं और सुरक्षित स्थानों पर रहें। अब तक किसी बड़े नुकसान या जनहानि की सूचना नहीं मिली है। अधिकारियों ने साफ किया है कि फिलहाल सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।

कुछ दिन पहले भी आया था बड़ा भूकंप

गौरतलब है कि 20 अप्रैल को भी जापान के पूर्वोत्तर और उत्तरी हिस्सों में 7.5 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया था। उस समय सुनामी की चेतावनी भी जारी की गई थी और इवाते प्रांत में करीब 80 सेंटीमीटर ऊंची लहरें देखी गई थीं।

Also Read : कोल्हापुर में 521 चावल के व्यंजन बनाकर बनाया विश्व रिकॉर्ड

 

Hot this week

Topics

गिरिडीह में फूड पॉइजनिंग से 6 साल के बच्चे की मौत, कई लोग बीमार

Giridih : सदर प्रखंड के बजटो-कुम्हरगढ़िया गांव में फूड...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img