ट्रंप के डिनर प्रोग्राम में फायरिंग पर भारत की पहली प्रतिक्रिया, PM मोदी बोले- लोकतंत्र में हिंसा की कोई जगह नहीं

New Delhi: व्हाइट हाउस के डिनर प्रोग्राम में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मौजूदगी में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग पर भारत की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं है।

PM मोदी ने एक्स पर क्या लिखा

प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, “यह जानकर राहत मिली कि वॉशिंगटन डीसी के एक होटल में हुई हालिया सुरक्षा घटना के बाद राष्ट्रपति ट्रंप, फर्स्ट लेडी मेलानिया और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस सुरक्षित और स्वस्थ हैं। मैं उनकी निरंतर सुरक्षा और कुशल मंगल की कामना करता हूं। लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं है और इसकी स्पष्ट रूप से निंदा की जानी चाहिए।”

India's first reaction on firing at Trump's dinner program, PM Modi said - There is no place for violence in democracy.

डिनर कार्यक्रम के दौरान मची अफरा-तफरी

व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स एसोसिएशन के डिनर में शनिवार को अचानक गोली चलने से अफरा-तफरी मच गई। उस समय राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप मंच पर मौजूद थे। गोली चलने की आवाज सुनते ही लोग इधर-उधर भागने लगे और पूरे कार्यक्रम में हड़कंप मच गया।

हमलावर गिरफ्तार, ट्रंप ने एजेंसियों की तारीफ की

घटना के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट कर बताया कि हमलावर को पकड़ लिया गया है। उन्होंने सीक्रेट सर्विस और कानून प्रवर्तन एजेंसियों की जमकर तारीफ की। ट्रंप ने लिखा, “वॉशिंगटन डीसी में आज क्या शाम रही। सीक्रेट सर्विस और कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने बहुत शानदार काम किया है।”

जल्द तय होगी कार्यक्रम की नई तारीख

ट्रंप ने आगे बताया कि उन्होंने शुरुआत में सुझाव दिया था कि कार्यक्रम जारी रखा जाए, लेकिन उन्होंने सुरक्षा एजेंसियों के निर्देशों का पूरी तरह पालन किया। बाद में उन्होंने कहा कि कार्यक्रम की देखरेख करने वाले अधिकारियों से बात हो गई है और जल्द ही इसकी नई तारीख तय की जाएगी। ट्रंप ने बताया, “मैंने कार्यक्रम के सभी प्रतिनिधियों से बात की है और हम 30 दिनों के अंदर इसे फिर से शेड्यूल करेंगे।”

Hot this week

चाईबासा से रांची के लिए निकली पदयात्रा, भारी वाहनों के खिलाफ लोगों का विरोध

Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा से रांची तक एक...

ज़ुलु पार्क के पास फर्नीचर दुकान में आग, लाखों का नुकसान

Hazaribagh : हजारीबाग शहर में आग लगने की घटनाएं...

दनुआ घाटी में हादसों के बाद एसपी का निरीक्षण, बढ़ेगी सुरक्षा

Hazaribagh : हजारीबाग के दनुआ घाटी में पिछले 24...

Topics

ज़ुलु पार्क के पास फर्नीचर दुकान में आग, लाखों का नुकसान

Hazaribagh : हजारीबाग शहर में आग लगने की घटनाएं...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img