झारखंड में मौसम ने ली करवट, बारिश से मिली गर्मी से राहत

Ranchi : झारखंड में मंगलवार से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। कई जिलों में हल्की बारिश हुई है, जबकि कई जगहों पर बादल छाए हुए हैं। बुधवार सुबह से सरायकेला-खरसावां और जमशेदपुर समेत आसपास के इलाकों में बूंदाबांदी देखने को मिली। तेज हवाओं के कारण तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के कारण राज्य में यह बदलाव आया है। इसके चलते आज और कल बारिश होने की संभावना है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है।

विभाग ने रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़ समेत करीब 20 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश, तेज हवा और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, कोडरमा, लोहरदगा, धनबाद, गिरिडीह और जामताड़ा में भी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने 30 अप्रैल के लिए भी राजधानी रांची समेत करीब 13 जिलों में बारिश का अनुमान जताया है। अगले कुछ घंटों में कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ बिजली गिरने की भी आशंका है।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतें। आंधी-तूफान और वज्रपात के समय बिना जरूरत घर से बाहर न निकलें। रांची में अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम 21 डिग्री रहने की संभावना है। जमशेदपुर में अधिकतम 39 और न्यूनतम 24 डिग्री, धनबाद में 37 और 23 डिग्री, जबकि डाल्टनगंज और मेदिनीनगर में अधिकतम तापमान 42 डिग्री तक जा सकता है। देवघर में 35 और मैक्लूसकीगंज में 38 डिग्री तक तापमान रहने का अनुमान है।

Hot this week

तमाड़ में सड़क हादसा, मुखिया के बेटे की मौत, एक युवक गंभीर

Ranchi : रांची जिले के तमाड़ प्रखंड में एक...

झारखंड में कथित राजकोष घोटाले पर सियासत तेज, CBI जांच की मांग

Ranchi : झारखंड में सामने आए कथित राजकोष घोटाले को...

पीएम मोदी ने हरदोई में किया 594 किमी लंबे गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन

Ganga Expressway Inauguration: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को...

Topics

झारखंड में कथित राजकोष घोटाले पर सियासत तेज, CBI जांच की मांग

Ranchi : झारखंड में सामने आए कथित राजकोष घोटाले को...

पीएम मोदी ने हरदोई में किया 594 किमी लंबे गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन

Ganga Expressway Inauguration: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को...

गिरिडीह में शादी समारोह में विवाद, मारपीट में चार लोग घायल

Giridih : गिरिडीह जिले के जमुआ थाना क्षेत्र के बेरहबाद...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img