प्रिंस खान गैंग पर पुलिस की सख्ती, शैफी उर्फ मेजर फिर रिमांड पर

Dhanbad : धनबाद में फरार अपराधी प्रिंस खान के नेटवर्क को तोड़ने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में उसके करीबी सहयोगी शैफी उर्फ मेजर को एक बार फिर तीन दिनों की रिमांड पर लिया गया है।

पुलिस के अनुसार, पहले भी आरोपी से तीन दिन तक पूछताछ की गई थी। अब शनिवार को कोर्ट से दोबारा तीन दिन की रिमांड मिली है। धनबाद के एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि 10 सदस्यीय विशेष जांच टीम आरोपी से लगातार पूछताछ कर रही है।

जांच के दौरान पुलिस को गैंग के नेटवर्क से जुड़े कई अहम सुराग मिले हैं। इन्हीं के आधार पर लगातार छापेमारी की जा रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी हो रही है। अब तक इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जिनमें जमीन कारोबार से जुड़े लोग भी शामिल हैं।

पुलिस ने आरोपियों के पास से हथियार भी बरामद किए हैं। पूछताछ में यह भी सामने आया है कि कुछ प्रभावशाली लोग और मीडिया से जुड़े व्यक्ति इस नेटवर्क के संपर्क में थे। ये लोग आर्थिक मदद देने के साथ-साथ धमकी वाले वीडियो फैलाने में भी शामिल थे।

Also Read : गर्मियों में रागी अंबली का बढ़ा चलन, सेहत के लिए फायदेमंद देसी ड्रिंक

Hot this week

पलामू में NEET UG 2026 के लिए सख्त इंतजाम, परीक्षा केंद्रों के पास धारा 163 लागू

Palamu : पलामू जिले के मेदिनीनगर में कल यानी रविवार...

Topics

बेटे ने पिता पर किया जानलेवा हमला, बोला- ‘भूत समझकर मारा’

Jamshedpur : जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img