धनबाद माइंस हादसा, भारी वाहन की चपेट में आकर सुपरवाइजर की मौत

Dhanbad : पुटकी थाना क्षेत्र के गोपालिचक स्थित बीसीसीएल की सिंह नेचुरल आउटसोर्सिंग कंपनी की माइंस में एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस घटना में सीनियर सुपरवाइजर रामस्वरूप चौहान की मौके पर ही मौत हो गई। वह गोधर के रहने वाले थे। जानकारी के अनुसार, रामस्वरूप चौहान रोज की तरह सुबह काम पर गए थे। माइंस के अंदर वह मजदूरों को ड्यूटी पर लगा रहे थे, तभी एक वोल्वो भारी वाहन ने उन्हें कुचल दिया। बताया जा रहा है कि वाहन उनके शरीर के ऊपर से गुजर गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

अस्पताल पहुंचने पर मिली मौत की खबर

घटना के बाद कंपनी की ओर से परिजनों को अस्पताल में भर्ती कराने की सूचना दी गई। लेकिन जब परिजन अस्पताल पहुंचे तो वहां उनका शव मिला, जिससे परिवार में कोहराम मच गया। स्थानीय लोगों ने कंपनी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि माइंस में सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया जाता। खनन के दौरान उड़ने वाली धूल से दृश्यता कम हो जाती है, जिससे ऐसे हादसों का खतरा बढ़ जाता है।

जांच का आश्वासन

कंपनी इंचार्ज श्रीराम पांडेय ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि मामले की जांच की जाएगी। वहीं पुटकी थाना प्रभारी वकार हुसैन ने भी बताया कि हादसे की जांच जारी है। घटना के बाद लोगों में आक्रोश है। उनका कहना है कि आउटसोर्सिंग कंपनियों में इस तरह के हादसे आम हो गए हैं, लेकिन दोषियों पर कार्रवाई नहीं होती। लोगों ने मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा और जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Hot this week

तमिलनाडु चुनाव नतीजे : विजय की राजनीति में एंट्री सफल, जनता ने दी नई पहचान

Chennai : तमिलनाडु विधानसभा चुनाव की मतगणना के शुरुआती...

Topics

तमिलनाडु में विजय की लहर, पिता हुए भावुक: बोले- बेटे पर गर्व है

Tamil Nadu: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में इस बार बड़ा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img