तमिलनाडु चुनाव नतीजे : विजय की राजनीति में एंट्री सफल, जनता ने दी नई पहचान

Chennai : तमिलनाडु विधानसभा चुनाव की मतगणना के शुरुआती रुझानों में बड़ा राजनीतिक उलटफेर देखने को मिल रहा है। अभिनेता विजय थलपति की पार्टी तमिलगा वेट्री कझगम (TVK) ने 100 से ज्यादा सीटों पर बढ़त बनाकर सभी को चौंका दिया है। वहीं डीएमके और एआईएडीएमके जैसी बड़ी पार्टियां पीछे नजर आ रही हैं। शुरुआती रुझानों में TVK करीब 109 सीटों पर आगे चल रही है। इस प्रदर्शन ने राज्य की राजनीति में नई चर्चा छेड़ दी है और पारंपरिक दलों के लिए चुनौती खड़ी कर दी है।

पिता ने दिया गठबंधन का सुझाव

विजय के पिता और फिल्म निर्देशक एस.ए. चंद्रशेखर ने अन्य राजनीतिक दलों से अपील की है कि वे TVK के साथ गठबंधन करें। उनका कहना है कि विजय के नेतृत्व में जुड़कर पार्टियां अपनी खोई हुई राजनीतिक जमीन वापस पा सकती हैं। चंद्रशेखर ने कहा कि TVK को मिल रहा समर्थन इस बात का संकेत है कि लोग मौजूदा व्यवस्था से असंतुष्ट हैं और बदलाव चाहते हैं। जनता अब नई और युवा राजनीतिक ताकत की ओर देख रही है।

युवाओं में खासा उत्साह

विजय के राजनीति में आने को लेकर युवाओं में खास उत्साह देखा जा रहा है। उनकी पार्टी की सोच और वादों को सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है, जो भविष्य के लिए अहम संकेत माना जा रहा है। विजय ने लंबे समय तक फिल्म इंडस्ट्री में काम करने के बाद राजनीति में कदम रखा है। उनके पिता का कहना है कि जनता अब उन्हें केवल अभिनेता नहीं, बल्कि एक नेता के रूप में भी स्वीकार कर रही है।

जनता से गहरा जुड़ाव

चंद्रशेखर के अनुसार, विजय का जनता से खास रिश्ता है। महिलाएं उन्हें बेटे की तरह, युवा ‘अन्ना’ यानी बड़े भाई के रूप में और बुजुर्ग उन्हें परिवार का हिस्सा मानते हैं। यही जुड़ाव उन्हें राजनीति में मजबूत बना रहा है।

Also Read : तमिलनाडु में विजय की लहर, पिता हुए भावुक: बोले- बेटे पर गर्व है

Hot this week

केरल में UDF की बड़ी जीत, कांग्रेस बनी सबसे बड़ी पार्टी

Kerala: केरल विधानसभा चुनाव के नतीजे पूरी तरह साफ...

केरल में एलडीएफ की हार, पिनाराई विजयन ने CM पद से दिया इस्तीफा

Kerala: केरल विधानसभा चुनाव में बड़ा उलटफेर देखने को...

Topics

केरल में UDF की बड़ी जीत, कांग्रेस बनी सबसे बड़ी पार्टी

Kerala: केरल विधानसभा चुनाव के नतीजे पूरी तरह साफ...

केरल में एलडीएफ की हार, पिनाराई विजयन ने CM पद से दिया इस्तीफा

Kerala: केरल विधानसभा चुनाव में बड़ा उलटफेर देखने को...

तमिलनाडु में विजय की लहर, पिता हुए भावुक: बोले- बेटे पर गर्व है

Tamil Nadu: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में इस बार बड़ा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img