लालू परिवार को सरकारी आवास खाली करने का नोटिस, 15 दिन का अल्टीमेटम

Patna : बिहार की राजनीति से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। सूत्रों के अनुसार राज्य सरकार ने लालू परिवार को 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास खाली करने के लिए 15 दिनों का अल्टीमेटम दिया है। जानकारी के मुताबिक, भवन निर्माण विभाग ने 25 नवंबर 2025 को ही इस आवास को खाली करने का आदेश जारी किया था। लेकिन तय समय बीत जाने के बावजूद अब तक बंगला खाली नहीं किया गया है। इसके बाद सरकार ने सख्त रुख अपनाते हुए नया अल्टीमेटम दिया है।

राबड़ी आवास में रह रहा है परिवार

10 सर्कुलर रोड स्थित इस सरकारी आवास में पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव रह रहे हैं। इसके अलावा कुछ पूर्व विधायकों को भी सरकारी आवास खाली करने का नोटिस भेजा गया है। हालांकि इस मामले में अभी तक सरकार या संबंधित विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। लेकिन राजनीतिक हलकों में इस मुद्दे को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

20 साल बाद खाली करने का आदेश

बताया जा रहा है कि करीब 20 साल बाद लालू परिवार को यह आवास खाली करने का निर्देश दिया गया है। भवन निर्माण विभाग ने इस संबंध में पहले भी नोटिस जारी किया था। इस खबर के बाद 2005 का मामला भी चर्चा में आ गया है, जब राबड़ी देवी को मुख्यमंत्री आवास खाली करने के लिए नोटिस दिया गया था। उस समय भी नोटिस की भाषा को लेकर विवाद हुआ था।

 

Hot this week

बंगाल में BJP के ‘5 धुरंधर’: जिनकी रणनीति से हिला ममता का किला

West Bengal: पश्चिम बंगाल की सियासत में इस बार...

बंगाल चुनाव रुझानों पर चंपई सोरेन का बयान, ममता बनर्जी पर साधा निशाना

Ranchi : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के रुझान सामने...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img