उत्पाद सिपाही भर्ती पेपर लीक केस, 164 आरोपियों की जमानत पर कल होगी सुनवाई

Ranchi : उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक और सौदेबाजी मामले में गिरफ्तार 164 आरोपियों की जमानत याचिका पर बुधवार को सुनवाई होगी। यह सुनवाई अपर न्यायायुक्त योगेश कुमार की अदालत में की जाएगी। जमानत याचिका में इस मामले के कथित मास्टरमाइंड अतुल वत्स समेत गैंग के पांच मुख्य आरोपी भी शामिल हैं।

छापेमारी में सामने आया था बड़ा रैकेट

यह मामला 13 अप्रैल को होने वाली उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा से जुड़ा है। परीक्षा से एक दिन पहले यानी 12 अप्रैल की रात अभ्यर्थियों को उत्तर रटवाए जा रहे थे। इसी दौरान तमाड़ पुलिस ने छापेमारी कर रड़गांव से 166 लोगों को गिरफ्तार किया था, जिनमें 7 महिला अभ्यर्थी भी शामिल थीं। इनमें से 164 आरोपी इस केस में प्रमुख रूप से नामजद हैं।

बार-बार टल रही सुनवाई

अब तक इस मामले में 78 जमानत याचिकाएं दाखिल की जा चुकी हैं। अदालत में तीन बार सुनवाई हो चुकी है, लेकिन हर बार केस डायरी पेश नहीं होने के कारण सुनवाई टलती रही। पुलिस ने जांच जारी होने का हवाला देते हुए समय मांगा था। इस पर अदालत ने अंतिम मौका देते हुए अगली सुनवाई में हर हाल में केस डायरी प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।

लाखों रुपये वसूली की साजिश

जांच में खुलासा हुआ है कि यह एक संगठित गिरोह था, जो अभ्यर्थियों से मोटी रकम लेकर परीक्षा पास कराने की तैयारी कर रहा था। अभ्यर्थियों से पहले 3 लाख रुपये और नौकरी मिलने पर 10 लाख रुपये लेने की योजना बनाई गई थी।

ग्रामीणों की सूचना से खुला मामला

रड़गांव स्थित एक निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज में बड़ी संख्या में लोगों के जमा होने से ग्रामीणों को शक हुआ। उन्हें नक्सली या आपराधिक गतिविधि की आशंका हुई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना के आधार पर हुई छापेमारी में पूरे रैकेट का खुलासा हुआ।

 

Hot this week

बंगाल में 9 मई को शपथ ग्रहण, CM चेहरे पर सस्पेंस बरकरार

Kolkata : पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के नतीजों...

Topics

बंगाल में 9 मई को शपथ ग्रहण, CM चेहरे पर सस्पेंस बरकरार

Kolkata : पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के नतीजों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img