Chennai : तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों के बाद राज्य की राजनीति में सरकार गठन को लेकर हलचल तेज हो गई है। सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी तमिझागा वेत्री कझगम (TVK) के नेता विजय ने राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को पत्र भेजकर सरकार बनाने का दावा पेश किया है। चुनाव में TVK को 34.92 प्रतिशत वोट मिले और पार्टी ने 108 सीटों पर जीत दर्ज की। हालांकि, सरकार बनाने के लिए 118 सीटों की जरूरत होती है, ऐसे में पार्टी बहुमत से अभी दूर है। वहीं, विजय के दो सीटों से जीतने के कारण एक सीट कम होने की संभावना है, जिससे संख्या घटकर 107 हो सकती है।
DMK और AIADMK पीछे
सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) को 24.19 प्रतिशत वोट के साथ 59 सीटें मिलीं और अब वह विपक्ष में बैठने जा रही है। वहीं, ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK) को 21.21 प्रतिशत वोट के साथ 47 सीटें मिली हैं, जिससे वह तीसरे स्थान पर रही। DMK गठबंधन में कांग्रेस ने 5 सीटें जीतीं, जबकि IUML, CPI, CPI(M) और VCK को 2-2 सीटें मिलीं। DMDK को 1 सीट हासिल हुई। AIADMK गठबंधन में PMK ने 4 सीटें जीतीं, जबकि BJP और AMMK को 1-1 सीट मिली।
राज्यपाल से सरकार बनाने का आग्रह
विजय ने राज्यपाल को भेजे पत्र में कहा है कि सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते TVK को सरकार बनाने का मौका दिया जाए। उन्होंने भरोसा जताया है कि उनकी पार्टी दो हफ्तों के भीतर विधानसभा में बहुमत साबित कर देगी।
Also Read : UP-बिहार में इस बार क्यों पड़ रहे हैं रिकॉर्ड ओले? साइंस समझिए आसान भाषा में

