गोड्डा में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पलटी, युवती की मौत, चार घायल

Godda : जिले के अमडीहा ओवरब्रिज पर आज यानी मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराकर पलट गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और एक टायर भी फट गया। इस दुर्घटना में एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतका की पहचान रांची के खेलगांव निवासी देव तिवारी की बेटी सारा तिवारी के रूप में हुई है।

रांची से गुवाहाटी जा रहा था परिवार

मिली जानकारी के अनुसार, सभी लोग एक ही परिवार के सदस्य थे और रांची से गुवाहाटी जा रहे थे। हादसे में रूपा चौधरी और चेरी तिवारी को गंभीर हालत में गोड्डा सदर अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। वहीं देव तिवारी और ब्यूटी सिंह को बेहतर इलाज के लिए एम्स देवघर रेफर किया गया है। ब्यूटी सिंह के पति सोनू सिंह को हल्की चोटें आई हैं।

35 फीट दूर जाकर पलटी गाड़ी

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर के बाद स्कॉर्पियो करीब 35 फीट दूर जाकर दूसरे डिवाइडर से टकराई और पलट गई। गाड़ी की रफ्तार काफी तेज बताई जा रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि चालक का वाहन पर नियंत्रण अचानक खो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि संभवतः चालक को झपकी आ गई थी, जिसके कारण हादसा हुआ।

स्थानीय लोगों ने बचाई घायलों की जान

हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए और राहत कार्य में लग गए। स्थानीय लोगों ने वाहन का शीशा तोड़कर घायलों को बाहर निकाला और तुरंत पथरगामा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां से गंभीर घायलों को रेफर किया गया। सूचना मिलते ही पथरगामा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।

 

Hot this week

बंगाल में 9 मई को शपथ ग्रहण, CM चेहरे पर सस्पेंस बरकरार

Kolkata : पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के नतीजों...

Topics

बंगाल में 9 मई को शपथ ग्रहण, CM चेहरे पर सस्पेंस बरकरार

Kolkata : पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के नतीजों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img