विक्रमशिला सेतु हादसे पर एक्शन में सीएम सम्राट, हवाई सर्वे कर लिया जायजा

Bihar: गंगा नदी पर बने Vikramshila Setu हादसे के बाद बिहार के मुख्यमंत्री Samrat Choudhary एक्शन मोड में दिखे। मंगलवार को समीक्षा बैठक के बाद उन्होंने पुल का हवाई निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ डिप्टी सीएम Vijay Kumar Choudhary भी मौजूद रहे।

यातायात बहाली और मरम्मत के निर्देश

सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि क्षतिग्रस्त पुल के कारण रुके यातायात के लिए वैकल्पिक व्यवस्था तुरंत की जाए। साथ ही एक्सपर्ट से तकनीकी मंजूरी लेकर पुल के टूटे हिस्से की मरम्मत का काम जल्द शुरू करने को कहा।

सभी पुलों के रखरखाव पर सख्ती

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के सभी पुलों का सही तरीके से रखरखाव सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने साफ चेतावनी दी कि मेंटेनेंस में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही गंगा पर बन रहे नए 4-लेन ब्रिज का काम तेजी से पूरा करने के निर्देश भी दिए।

3 मई की रात टूटा पिलर

भागलपुर में गंगा नदी पर बने इस पुल का एक पिलर 3 मई की देर रात करीब 1:10 बजे ध्वस्त हो गया, जिससे उस पर टिका स्लैब भी नदी में गिर गया। घटना से पहले ही प्रशासन ने आवाजाही रोक दी थी, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

समय रहते टला बड़ा नुकसान

स्थानीय लोगों के मुताबिक, रात करीब 11:33 बजे पिलर नंबर 133 झुकना शुरू हुआ और कुछ ही देर में पूरी तरह गिर गया। प्रशासन और पुलिस की मुस्तैदी से कोई वाहन इसकी चपेट में नहीं आया और जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। हालांकि, पुल टूटने से भागलपुर और नवगछिया के बीच संपर्क पूरी तरह टूट गया है।

2001 में हुआ था उद्घाटन

करीब 4.7 किलोमीटर लंबा यह पुल 2001 में तत्कालीन मुख्यमंत्री राबड़ी देवी द्वारा उद्घाटित किया गया था। यह पुल उत्तर और दक्षिण बिहार को जोड़ने वाला एक अहम मार्ग है, जिससे रोजाना लाखों लोगों की आवाजाही होती थी।

Hot this week

Topics

JET परीक्षा में बदलाव पर HC सख्त, सरकार को 12 हफ्ते में फैसला लेने का दिया निर्देश

Jharkhand High Court: झारखंड हाईकोर्ट ने झारखंड एलिजिबिलिटी टेस्ट...

हार के बाद ममता बनर्जी का हमला, बोलीं- इस्तीफा नहीं दूंगी

Mamata Banerjee : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img