पलामू में विश्व पृथ्वी दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Palamu : पलामू के छतरपुर अनुमंडल अंतर्गत डाली बाजार पंचायत के कौशल नगर में विश्व पृथ्वी दिवस के मौके पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में प्रसिद्ध पर्यावरणविद डॉ. कौशल किशोर जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। डॉ. कौशल हाल ही में इलाज के बाद स्वस्थ होकर लौटे हैं और उन्होंने कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी करते हुए लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम की शुरुआत कन्या पूजन और पौधारोपण से की गई।

प्रकृति को लौटाना भी जरूरी: डॉ. कौशल

इस मौके पर डॉ. कौशल ने कहा कि मनुष्य को प्रकृति से केवल लेना ही नहीं, बल्कि उसे कुछ लौटाना भी सीखना चाहिए। उन्होंने वर्ष 1967 में लगाए गए पेड़ों को रक्षा सूत्र बांधकर ‘वन राखी’ का संदेश दिया और पर्यावरण संरक्षण को हर व्यक्ति का मूल कर्तव्य बताया। उन्होंने जोर देकर कहा कि पर्यावरण की जिम्मेदारी सिर्फ सरकार की नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग को इसमें भागीदारी निभानी चाहिए। इस दौरान उन्होंने करीब 200 ग्रामीणों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित भी किया।

जलवायु परिवर्तन पर जताई चिंता

पर्यावरण धर्म ज्ञान मंदिर में आयोजित जागरूकता सत्र में डॉ. कौशल ने भीषण गर्मी, जल संकट और जलवायु परिवर्तन जैसे मुद्दों पर चिंता जताई। उन्होंने प्रदूषण से बचाव के लिए ‘पर्यावरण धर्म’ के 11 मूल मंत्र अपनाने की सलाह दी। साथ ही सौर और पवन ऊर्जा जैसे विकल्पों को अपनाने पर जोर दिया। कार्यक्रम में पूर्व मुखिया अफजाल अंसारी समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे और इस पहल की सराहना की।

Hot this week

जमशेदपुर में 227 किलो का बम निष्क्रिय, सेना के ऑपरेशन से टला बड़ा खतरा

Jamshedpur : जमशेदपुर के बहरागोड़ा प्रखंड के पानीपड़ा-नागुड़साई क्षेत्र...

Topics

जमशेदपुर में 227 किलो का बम निष्क्रिय, सेना के ऑपरेशन से टला बड़ा खतरा

Jamshedpur : जमशेदपुर के बहरागोड़ा प्रखंड के पानीपड़ा-नागुड़साई क्षेत्र...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img