झारखंड में भीषण गर्मी का कहर, कई जिलों में लू का असर, 25 अप्रैल से बारिश के आसार

Ranchi : रांची समेत पूरे झारखंड में आज मौसम मिला-जुला रहेगा, लेकिन ज्यादातर इलाकों में गर्मी का असर तेज बना रहेगा। तेज धूप और उमस के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार रांची का अधिकतम तापमान करीब 38 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। वहीं जमशेदपुर और धनबाद जैसे जिलों में तापमान 40 से 41 डिग्री तक पहुंच सकता है।

कई जिलों में लू का खतरा

पलामू, गढ़वा और चतरा में हीटवेव की स्थिति बन सकती है, जहां तापमान 42 डिग्री तक जाने का अनुमान है। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने 22 और 23 अप्रैल को भी गर्मी से राहत नहीं मिलने की बात कही है। इन दिनों उत्तर-पश्चिमी और दक्षिणी हिस्सों में लू चलने की संभावना है। लोगों को दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक घर से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है।

24 अप्रैल से बदलेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार 24 अप्रैल से मौसम में बदलाव शुरू होगा। गोड्डा, जामताड़ा और साहेबगंज में आंशिक बादल छा सकते हैं और कुछ जगह हल्की बारिश होने की संभावना है।

25 से 27 अप्रैल के बीच बारिश के आसार

25 से 27 अप्रैल के बीच रांची समेत कई जिलों में बारिश हो सकती है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने और वज्रपात की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग ने इसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया है।

Also Read : जमशेदपुर में 227 किलो का बम निष्क्रिय, सेना के ऑपरेशन से टला बड़ा खतरा

Hot this week

जमशेदपुर में 227 किलो का बम निष्क्रिय, सेना के ऑपरेशन से टला बड़ा खतरा

Jamshedpur : जमशेदपुर के बहरागोड़ा प्रखंड के पानीपड़ा-नागुड़साई क्षेत्र...

Topics

जमशेदपुर में 227 किलो का बम निष्क्रिय, सेना के ऑपरेशन से टला बड़ा खतरा

Jamshedpur : जमशेदपुर के बहरागोड़ा प्रखंड के पानीपड़ा-नागुड़साई क्षेत्र...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img