Bike Thief Arrested: आजादनगर थाना क्षेत्र की पुलिस ने मंगलवार सुबह चोरी की Bike के साथ एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी मो. तौफीक उर्फ बाबू (25) है, जो रोड नंबर 17 का निवासी बताया जा रहा है।
पहले भी जा चुका है जेल
Police के अनुसार आरोपी पहले भी बाइक चोरी के कई मामलों में जेल जा चुका है। हाल ही में वह फिर से सक्रिय हो गया था और इलाके में चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था।
गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई
पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी चोरी की बाइक का इस्तेमाल कर रहा है और उसे अपने घर में छिपाकर रखा है।सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सत्यापन किया और उसके घर पर छापेमारी (Raid) की।
घर से बरामद हुई चोरी की बाइक
छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के घर से चोरी की बाइक बरामद कर ली और उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया।
गिरोह से जुड़े होने की जांच
पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि वह किसी बड़े गिरोह से जुड़ा है या नहीं।
इसके साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि उसने और कितनी चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है।
इस पूरी कार्रवाई को आजादनगर थाना प्रभारी चंदन कुमार के नेतृत्व में अंजाम दिया गया। टीम में एसआई पवन कुमार, श्रीकांत कुमार और आरक्षी राम विलास प्रसाद व राम किशोर समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

