Chakradharpur News : चक्रधरपुर में DC मनीष कुमार ने Railway Station परिसर में संचालित रेलवे Child Helpline डेस्क का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद कर्मियों से अब तक हेल्पलाइन के माध्यम से रेस्क्यू किए गए बच्चों की संख्या और उनके पुनर्वास से जुड़ी प्रक्रियाओं की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने सभी कर्मियों को अपने दायित्व के प्रति सतर्क और सक्रिय रहने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि चाइल्ड हेल्पडेस्क पर तैनात कर्मचारी Child Trafficking पर रोक लगाने के लिए पूरी जिम्मेदारी के साथ काम करें और किसी भी सूचना पर तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित करें।
DC ने यह भी कहा कि जिले को बाल श्रम और बाल पलायन (Child Migration) जैसी समस्याओं से मुक्त रखना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके लिए बच्चों को सरकारी योजनाओं से जोड़कर उनके समग्र विकास पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए।
इसके साथ ही उन्होंने चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 Child Helpline के व्यापक प्रचार-प्रसार पर जोर दिया, ताकि किसी भी क्षेत्र से बच्चों से जुड़ी आपात स्थिति की सूचना तुरंत दी जा सके। इस मौके पर पोड़ाहाट-चक्रधरपुर अनुमंडल पदाधिकारी, Station प्रबंधक और रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारी समेत कई अन्य लोग मौजूद रहे।

