चतरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 282 किलो अवैध डोडा बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

Illegal Doda Seizure: चतरा जिले में Police ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध डोडा (अफीम का चूरा) बरामद किया है। यह कार्रवाई प्रतापपुर थाना क्षेत्र में की गई, जहां तस्कर धान की बोरियों के नीचे नशीला पदार्थ छिपाकर उसे बिहार ले जाने की कोशिश कर रहे थे।

संदीप सुमन ने बताया कि Police को गुप्त सूचना मिली थी कि कुंदा की ओर से एक मालवाहक ऑटो में अवैध डोडा ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर उनके नेतृत्व में छापेमारी टीम गठित की गई, जिसमें थाना प्रभारी आलोक रंजन चौधरी और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

छापेमारी के दौरान बलवादोहर गांव के पास घेराबंदी कर वाहन जांच अभियान चलाया गया। इसी दौरान एक ऑटो को रोककर तलाशी ली गई। जांच में धान की बोरियों के नीचे छिपाकर रखी गई 10 बोरियों से कुल 282 किलोग्राम अवैध डोडा बरामद किया गया।

पुलिस के अनुसार, जब्त डोडे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 42 लाख रुपये आंकी गई है। इस मामले में एक तस्कर अजय कुमार साव को गिरफ्तार (Arrest) किया गया है।

पूछताछ में सामने आया है कि इस नशीले पदार्थ (Narcotics) की खेप को बिहार में खपाने की योजना थी, जहां ऐसे पदार्थों की मांग अधिक रहती है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और बीएनएस की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

SDPO ने कहा कि जिले को नशा मुक्त बनाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने नशे के कारोबार से जुड़े लोगों को सख्त चेतावनी दी है कि वे यह धंधा छोड़ दें, अन्यथा कड़ी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।

Hot this week

राजनगर CHC में प्रसव के दौरान मां-बेटे की मौत, जांच टीम गठित

Saraikela News : सरायकेला जिले के राजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य...

Topics

राजनगर CHC में प्रसव के दौरान मां-बेटे की मौत, जांच टीम गठित

Saraikela News : सरायकेला जिले के राजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img