दिल्ली दौरे पर सीएम सम्राट चौधरी, मंत्रिमंडल विस्तार और बड़े राजनीतिक फैसलों के संकेत

Samrat Choudhary : बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी इन दिनों दिल्ली दौरे पर हैं, जहां उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (bjp) के कई वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की। इस दौरे को राजनीतिक रूप से काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि राज्य में आगामी चुनाव और संभावित संगठनात्मक व प्रशासनिक बदलाव को लेकर चर्चाएं तेज हैं।

दिल्ली में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृहमंत्री Amit Shah से भी मुलाकात की। हालांकि इसे औपचारिक मुलाकात बताया गया है, लेकिन सूत्रों के अनुसार दोनों नेताओं के बीच बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चा हुई। किन नेताओं को मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा और किसे कौन-सा विभाग मिलेगा, इस पर विचार-विमर्श हुआ।

गौरतलब है कि सम्राट चौधरी ने 15 अप्रैल को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। उनके साथ JDU कोटे से विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव ने डिप्टी सीएम के रूप में शपथ ली। फिलहाल राज्य कैबिनेट में मुख्यमंत्री सहित केवल तीन सदस्य हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि 4 मई के बाद कभी भी मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है।

दिल्ली दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने BJP के शीर्ष नेताओं के साथ बिहार की राजनीतिक स्थिति, विकास योजनाओं की प्रगति और संगठन को मजबूत करने जैसे मुद्दों पर चर्चा की। इसके अलावा कानून-व्यवस्था, भ्रष्टाचार पर नियंत्रण और प्रशासनिक सुधारों को लेकर भी फीडबैक साझा किया गया।

इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी, ललन सिंह और पीयूष गोयल से भी उनकी मुलाकात हुई। साथ ही गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय से भी उन्होंने बातचीत की।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि मुख्यमंत्री का यह दौरा बिहार में आने वाले समय में बड़े राजनीतिक फैसलों का संकेत दे सकता है। खासकर कैबिनेट विस्तार, संगठन में बदलाव और प्रशासनिक सख्ती को लेकर जल्द ही कोई बड़ा निर्णय सामने आ सकता है।

Hot this week

राजनगर CHC में प्रसव के दौरान मां-बेटे की मौत, जांच टीम गठित

Saraikela News : सरायकेला जिले के राजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य...

Topics

राजनगर CHC में प्रसव के दौरान मां-बेटे की मौत, जांच टीम गठित

Saraikela News : सरायकेला जिले के राजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img