CISCE ने जारी किए ICSE-ISC 2026 के नतीजे, 99% से ज्यादा छात्र पास

New Delhi : काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने ICSE (कक्षा 10वीं) और ISC (कक्षा 12वीं) के परीक्षा परिणाम 2026 जारी कर दिए हैं। इस साल दोनों परीक्षाओं में 99 प्रतिशत से अधिक छात्र पास हुए हैं। खास बात यह रही कि लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है।

दिल्ली-एनसीआर में शानदार रिजल्ट

दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में ICSE और ISC दोनों परीक्षाओं का परिणाम काफी अच्छा रहा। ICSE कक्षा 10 में कुल 6,400 छात्र-छात्राएं शामिल हुए, जिनमें से लगभग सभी पास हो गए। वहीं ISC कक्षा 12 में भी पास प्रतिशत 99% से अधिक दर्ज किया गया।

देशभर में भी बेहतर प्रदर्शन

देशभर में ICSE कक्षा 10 का पास प्रतिशत 99.18% और ISC कक्षा 12 का 99.13% रहा। इस बार भी छात्राओं ने बाजी मारी। ICSE में छात्राओं का पास प्रतिशत 99.46% और छात्रों का 98.93% रहा, जबकि ISC में छात्राओं का पास प्रतिशत 99.48% और छात्रों का 98.81% रहा।

ऐसे चेक करें रिजल्ट

छात्र अपना रिजल्ट CISCE की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org और results.cisce.org पर जाकर देख सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपना UID और Index Number दर्ज करना होगा। इसके अलावा DigiLocker पर भी रिजल्ट उपलब्ध है। छात्र results.digilocker.gov.in पर जाकर अपनी मार्कशीट देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

डिजिटल और आसान प्रक्रिया

इस बार रिजल्ट पूरी तरह ऑनलाइन जारी किया गया है, जिससे छात्र कहीं भी और कभी भी अपना स्कोर देख सकते हैं। छात्रों को सलाह दी गई है कि रिजल्ट देखने के बाद सभी जानकारी ध्यान से जांच लें और भविष्य के लिए उसकी कॉपी सुरक्षित रखें।

 

Hot this week

रोहित शर्मा का जन्मदिन आज, ‘हिटमैन’ के नाम दर्ज हैं कई बड़े रिकॉर्ड

New Delhi : भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज...

जमशेदपुर में एयर एंबुलेंस के नाम पर ठगी, मरीज की इलाज के अभाव में मौत

Jamshedpur : जमशेदपुर के मानगो क्षेत्र में साइबर ठगी का...

जमीन विवाद में हिंसक झड़प, महिलाओं समेत 12 लोग घायल

Giridih : गिरिडीह जिले के घोरथम्भा ओपी क्षेत्र के...

Topics

जमशेदपुर में एयर एंबुलेंस के नाम पर ठगी, मरीज की इलाज के अभाव में मौत

Jamshedpur : जमशेदपुर के मानगो क्षेत्र में साइबर ठगी का...

जमीन विवाद में हिंसक झड़प, महिलाओं समेत 12 लोग घायल

Giridih : गिरिडीह जिले के घोरथम्भा ओपी क्षेत्र के...

रांची में बड़ा हादसा टला, बेकाबू कार दवा दुकान में घुसी

Ranchi : रांची के सदर थाना क्षेत्र में बुधवार शाम...

चलती कार में आग, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

Alwar (Rajasthan) : राजस्थान के अलवर जिले में बीती देर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img