चलती कार में आग, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

Alwar (Rajasthan) : राजस्थान के अलवर जिले में बीती देर रात एक बड़ा और दर्दनाक हादसा हो गया। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर चलती कार में अचानक आग लगने से एक ही परिवार के पांच लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। वहीं, कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए जयपुर रेफर किया गया है। यह हादसा मौजपुर स्थित एसएसबी ट्रेनिंग सेंटर के पास हुआ। घटना की सूचना मिलते ही लक्ष्मणगढ़ पुलिस, दमकल विभाग और एसएसबी के जवान मौके पर पहुंचे और आग बुझाने व राहत कार्य में जुट गए।

मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार सभी लोग मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के चैनपुरा गांव के रहने वाले थे। वे वैष्णो देवी के दर्शन कर अपने घर लौट रहे थे। देर रात करीब 11 बजे अचानक कार में आग लग गई, जो देखते ही देखते भयानक रूप ले गई। आग इतनी तेज थी कि कार में बैठे लोग बाहर नहीं निकल सके। हादसे में दो महिलाएं, एक पुरुष और दो बच्चियों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, कार चालक विनोद मेहर किसी तरह शीशा तोड़कर बाहर निकल गया, लेकिन वह गंभीर रूप से झुलस गया। पहले उसे अलवर के जिला अस्पताल ले जाया गया, बाद में हालत गंभीर होने पर जयपुर के एसएमएस अस्पताल रेफर कर दिया गया।

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में कार की सीएनजी किट में गैस रिसाव के कारण आग लगने की आशंका है। हालांकि, मामले की जांच जारी है। दमकल विभाग ने करीब 15 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार में सवार पांचों लोगों की मौत हो चुकी थी। इसके बाद मेडिकल टीम ने शवों को बाहर निकाला। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराने और पहचान की पुष्टि के लिए डीएनए सैंपल लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Hot this week

जमीन विवाद में हिंसक झड़प, महिलाओं समेत 12 लोग घायल

Giridih : गिरिडीह जिले के घोरथम्भा ओपी क्षेत्र के...

रांची में बड़ा हादसा टला, बेकाबू कार दवा दुकान में घुसी

Ranchi : रांची के सदर थाना क्षेत्र में बुधवार शाम...

Topics

जमीन विवाद में हिंसक झड़प, महिलाओं समेत 12 लोग घायल

Giridih : गिरिडीह जिले के घोरथम्भा ओपी क्षेत्र के...

रांची में बड़ा हादसा टला, बेकाबू कार दवा दुकान में घुसी

Ranchi : रांची के सदर थाना क्षेत्र में बुधवार शाम...

गिरिडीह सड़क हादसा, बस की टक्कर से कार के उड़े परखच्चे

Giridih : गिरिडीह जिले में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img