रांची में बड़ा हादसा टला, बेकाबू कार दवा दुकान में घुसी

Ranchi : रांची के सदर थाना क्षेत्र में बुधवार शाम एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। तिरिल बस्ती के पास एक अनियंत्रित कार अचानक दवा दुकान में जा घुसी। उस समय दुकान पर मौजूद कई लोग बाल-बाल बच गए। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

जानकारी के अनुसार, तिरिल स्थित पटेल मेडिकल हॉल में कुछ लोग दवा खरीद रहे थे। उसी दौरान एक महिला दवा लेकर बाहर निकली और अचानक वापस भागते हुए दुकान की ओर लौटी। उसके पीछे ही तेज रफ्तार से आ रही एक कार नियंत्रण खोकर दुकान के पास टकरा गई। कुछ ही सेकंड में यह घटना घटी, लेकिन समय रहते लोगों ने दुकान के अंदर कूदकर अपनी जान बचा ली।

इस हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई। कार चालक को हल्की चोट लगी है। वहीं, टक्कर में एक स्कूटी और कार को नुकसान पहुंचा है।

घटना के संबंध में सदर थाना प्रभारी कुलदीप ने बताया कि कार चला रहे व्यक्ति पेशे से शिक्षक हैं। उन्होंने गलती से ब्रेक की जगह एक्सीलेटर दबा दिया, जिससे कार अनियंत्रित हो गई और यह हादसा हुआ।

हालांकि, इस मामले में किसी भी पक्ष ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई है। दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति से वाहन की मरम्मत कराने पर मामला सुलझा लिया गया।

Hot this week

जमीन विवाद में हिंसक झड़प, महिलाओं समेत 12 लोग घायल

Giridih : गिरिडीह जिले के घोरथम्भा ओपी क्षेत्र के...

चलती कार में आग, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

Alwar (Rajasthan) : राजस्थान के अलवर जिले में बीती देर...

Topics

जमीन विवाद में हिंसक झड़प, महिलाओं समेत 12 लोग घायल

Giridih : गिरिडीह जिले के घोरथम्भा ओपी क्षेत्र के...

चलती कार में आग, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

Alwar (Rajasthan) : राजस्थान के अलवर जिले में बीती देर...

गिरिडीह सड़क हादसा, बस की टक्कर से कार के उड़े परखच्चे

Giridih : गिरिडीह जिले में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img