जमशेदपुर में एयर एंबुलेंस के नाम पर ठगी, मरीज की इलाज के अभाव में मौत

Jamshedpur : जमशेदपुर के मानगो क्षेत्र में साइबर ठगी का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एयर एंबुलेंस सेवा के नाम पर आठ लाख रुपये की ठगी कर ली गई। समय पर एंबुलेंस नहीं मिलने के कारण मरीज को उचित इलाज नहीं मिल सका और उसकी मौत हो गई। शिकायतकर्ता आरएन चौहान ने बताया कि उनके रिश्तेदार मोहन सिंह की तबीयत काफी गंभीर थी। उन्हें जमशेदपुर के टाटा मुख्य अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने उनकी हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हैदराबाद रेफर करने की सलाह दी थी।

परिजनों ने इंटरनेट पर एयर एंबुलेंस सेवा की तलाश शुरू की। इस दौरान उन्हें एक फोन नंबर मिला, जिस पर संपर्क करने पर सामने वाले व्यक्ति ने खुद को एक प्रतिष्ठित कंपनी का प्रतिनिधि बताया। दोनों पक्षों के बीच आठ लाख रुपये में एयर एंबुलेंस की व्यवस्था करने की बात तय हुई, जिसके बाद परिजनों ने तुरंत ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर कर दिए। रकम मिलने के बाद आरोपियों ने एंबुलेंस भेजने में बहाने बनाना शुरू कर दिया। कभी तकनीकी खराबी तो कभी क्लीयरेंस का हवाला देकर समय टालते रहे। इस बीच मरीज की हालत बिगड़ती गई।

जब तक परिजनों को ठगी का अहसास हुआ और वे दूसरी व्यवस्था करने की कोशिश करते, तब तक काफी देर हो चुकी थी। समय पर इलाज और शिफ्टिंग न हो पाने के कारण मोहन सिंह की मृत्यु हो गई।

Hot this week

रोहित शर्मा का जन्मदिन आज, ‘हिटमैन’ के नाम दर्ज हैं कई बड़े रिकॉर्ड

New Delhi : भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज...

CISCE ने जारी किए ICSE-ISC 2026 के नतीजे, 99% से ज्यादा छात्र पास

New Delhi : काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट...

जमीन विवाद में हिंसक झड़प, महिलाओं समेत 12 लोग घायल

Giridih : गिरिडीह जिले के घोरथम्भा ओपी क्षेत्र के...

Topics

CISCE ने जारी किए ICSE-ISC 2026 के नतीजे, 99% से ज्यादा छात्र पास

New Delhi : काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट...

जमीन विवाद में हिंसक झड़प, महिलाओं समेत 12 लोग घायल

Giridih : गिरिडीह जिले के घोरथम्भा ओपी क्षेत्र के...

रांची में बड़ा हादसा टला, बेकाबू कार दवा दुकान में घुसी

Ranchi : रांची के सदर थाना क्षेत्र में बुधवार शाम...

चलती कार में आग, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

Alwar (Rajasthan) : राजस्थान के अलवर जिले में बीती देर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img