DJ बजाने को लेकर झड़प, चाकू से हमला, एक भाई की मौत, दो गंभीर

Jharkhand New: गिरिडीह नगर थाना क्षेत्र के हुट्टीबाजार–दास मुहल्ला में DJ बजाने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी झड़प में बदल गया। चार युवकों ने तीन सगे भाइयों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले में 30 वर्षीय अजय दास की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके दो भाई गंभीर रूप से घायल हो गए।

बच्चों के विवाद से शुरू हुई मारपीट

बताया जा रहा है कि होली के दूसरे दिन गुरुवार देर रात DJ बजाने को लेकर पहले बच्चों के बीच विवाद हुआ। बात बढ़ते-बढ़ते दो पड़ोसियों के बीच झड़प में बदल गई। इसी दौरान कुछ युवकों ने गुस्से में तीनों भाइयों पर चाकू से हमला कर दिया।

दो भाई अस्पताल में भर्ती

हमले में अजय दास की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसके दो भाई राजेश दास और प्रदुम्न दास गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

हमले के बाद आरोपी फरार

घटना में रॉबिन दास, रोनित दास, रोहित, रवि दास समेत एक अन्य युवक के शामिल होने की बात सामने आई है। वारदात के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।

पुलिस जांच में जुटी, छापेमारी जारी

घटना की सूचना मिलते ही DSP नीरज सिंह और नगर थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह सदर अस्पताल पहुंचे और परिजनों से पूरे मामले की जानकारी ली। DSP ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। वहीं नगर थाना प्रभारी ने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए देर रात से लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही सभी को पकड़ लिया जाएगा।

Hot this week

झारखंड पात्रता परीक्षा को लेकर धनबाद में कड़ी तैयारी, 70 केंद्रों पर आज होगी परीक्षा

Dhanbad : झारखंड पात्रता परीक्षा–2024 को शांतिपूर्ण और नकलमुक्त...

यात्रियों के लिए राहत, धनबाद होकर चलेंगी दो स्पेशल ट्रेनें

Dhanbad : गर्मियों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को...

Topics

यात्रियों के लिए राहत, धनबाद होकर चलेंगी दो स्पेशल ट्रेनें

Dhanbad : गर्मियों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को...

सरायकेला में हाथी का हमला, मां-बेटी की मौत, दो बुजुर्ग गंभीर घायल

Saraikela-Kharsawan : जिले के चांडिल अनुमंडल के ईचागढ़ प्रखंड...

राजस्थान के कबाड़ गोदाम में आग, झारखंड के 4 लोगों की जिंदा जलकर मौत

Neemrana (Rajasthan) : कोटपूतली-बहरोड़ जिले के नीमराना इलाके में...

पलामू में बाइक-स्कॉर्पियो टक्कर में युवक की मौत, दो घायल

Palamu : झारखंड के पलामू जिले में शनिवार सुबह...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img