धनबाद में कोयला चोरों का हमला, ASI और पत्नी गंभीर रूप से घायल

Dhanbad : धनबाद के केंदुआडीह थाना क्षेत्र में कोयला चोरी से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है। झरिया-केंदुआ मार्ग पर कुमार मंगलम स्टेडियम के पास स्पेशल ब्रांच के ASI अनुज कुमार और उनकी पत्नी काजल देवी के साथ मारपीट की गई। इस घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, ASI अनुज कुमार अपनी पत्नी के साथ स्कूटी से झरिया जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में कुछ असामाजिक तत्व हाइवा को रोककर जबरन कोयला उतार रहे थे। जब अनुज कुमार ने स्कूटी को किनारे से निकालने की बात कही, तो आरोपितों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर सभी ने मिलकर लाठी और रॉड से हमला कर दिया।

हमलावरों ने दोनों को जमीन पर गिराकर बेरहमी से पीटा, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। अनुज कुमार की पीठ और उनकी पत्नी के शरीर पर कई जगह चोट लगी है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और CISF के जवान मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। बाद में स्पेशल ब्रांच के डीएसपी भी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। फिलहाल दोनों का इलाज जारी है।

घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस उनकी पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। थाना प्रभारी प्रमोद पांडेय ने बताया कि अभी तक लिखित शिकायत नहीं मिली है, लेकिन मामले की जांच की जा रही है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बताया जा रहा है कि इस इलाके में कोयला चोरी की घटनाएं लगातार होती रहती हैं। बीसीसीएल की खदानों से निकलने वाला कोयला हाइवा के जरिए रेलवे साइडिंग तक ले जाया जाता है, लेकिन रास्ते में कोयला चोर वाहन रोककर अवैध तरीके से कोयला उतार लेते हैं। घटनास्थल पर बड़ी मात्रा में कोयला मिलने से इस अवैध कारोबार की गंभीरता साफ झलकती है।

Hot this week

Topics

नगर निगम की पहली बैठक में पेयजल संकट प्रमुख मुद्दा बना

Drinking water crisis: नगर निगम के नवनिर्वाचित Mayor, Deputy...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img