CUET UG 2026 के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी, 11 मई से शुरू होगी परीक्षा

New Delhi : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET-UG) 2026 के लिए एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। अब उम्मीदवार यह जान सकते हैं कि उनकी परीक्षा किस शहर में होगी। NTA के अनुसार, CUET UG 2026 की परीक्षा 11 मई से 31 मई 2026 के बीच आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में देशभर के विभिन्न शहरों और कुछ विदेशी केंद्रों पर होगी।

यह एडमिट कार्ड नहीं, केवल सूचना

एजेंसी ने साफ किया है कि यह केवल एडवांस सिटी इंटिमेशन स्लिप है, एडमिट कार्ड नहीं। एडमिट कार्ड अलग से जारी किया जाएगा और परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए वही अनिवार्य होगा।

ऐसे डाउनलोड करें सिटी स्लिप

उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in या cuet.nta.nic.in पर जाकर अपनी एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए आवेदन नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करना होगा। इस स्लिप में परीक्षा की तारीख, शिफ्ट, विषय और भाषा की जानकारी भी दी गई है। NTA ने स्पष्ट किया है कि उम्मीदवार को उसी तारीख और शिफ्ट में परीक्षा देनी होगी, जो एडमिट कार्ड में दी जाएगी। किसी अन्य समय परीक्षा देने की अनुमति नहीं होगी।

फोटो मिसमैच वाले उम्मीदवारों के लिए निर्देश

जिन उम्मीदवारों की फोटो आवेदन के दौरान आधार से मैच नहीं हुई है, उन्हें परीक्षा के दिन सत्यापित प्रमाण पत्र साथ लाना होगा। यह प्रमाण पत्र स्कूल प्रिंसिपल या किसी राजपत्रित अधिकारी द्वारा सत्यापित होना चाहिए।

 

 

Hot this week

रोहित शर्मा का जन्मदिन आज, ‘हिटमैन’ के नाम दर्ज हैं कई बड़े रिकॉर्ड

New Delhi : भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज...

CISCE ने जारी किए ICSE-ISC 2026 के नतीजे, 99% से ज्यादा छात्र पास

New Delhi : काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट...

जमशेदपुर में एयर एंबुलेंस के नाम पर ठगी, मरीज की इलाज के अभाव में मौत

Jamshedpur : जमशेदपुर के मानगो क्षेत्र में साइबर ठगी का...

Topics

CISCE ने जारी किए ICSE-ISC 2026 के नतीजे, 99% से ज्यादा छात्र पास

New Delhi : काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट...

जमशेदपुर में एयर एंबुलेंस के नाम पर ठगी, मरीज की इलाज के अभाव में मौत

Jamshedpur : जमशेदपुर के मानगो क्षेत्र में साइबर ठगी का...

जमीन विवाद में हिंसक झड़प, महिलाओं समेत 12 लोग घायल

Giridih : गिरिडीह जिले के घोरथम्भा ओपी क्षेत्र के...

रांची में बड़ा हादसा टला, बेकाबू कार दवा दुकान में घुसी

Ranchi : रांची के सदर थाना क्षेत्र में बुधवार शाम...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img